{"_id":"61e25b91cf873579c74022cd","slug":"election-commission-meeting-on-physical-political-rallies-today-amid-corona-virus-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022: चुनावी रैलियों, रोड शो पर प्रतिबंध 22 जनवरी तक बढ़ा, आयोग ने जारी किया नया आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assembly Election 2022: चुनावी रैलियों, रोड शो पर प्रतिबंध 22 जनवरी तक बढ़ा, आयोग ने जारी किया नया आदेश
Sat, 15 Jan 2022 10:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:58 AM IST
सार
बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान करने के साथ इन राज्यों में रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में शारीरिक उपस्थिति वाली सार्वजनिक रैलियों, सभाओं, पदयात्राओं, जुलूस, साइकिल-बाइक रैलियों और रोड शो पर लगी रोक 22 जनवरी तक बढ़ा दी है। हालांकि आयोग ने अधिकतम 300 लोगों या क्षमता के 50 प्रतिशत उपस्थिति अथवा राज्यों के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तय क्षमता के साथ इनडोर सभाओं की अनुमति दी है।
आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से चुनावी आचार संहिता और कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने राज्यों और जिला प्रशासनों को निर्देश दिया है कि चुनाव से संबंधित आयोग के सभी निर्देशों और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करें। चुनावी राज्यों में कोरोना के मद्देनजर आयोग ने रैलियों और सभाओं पर पहले 15 जनवरी तक रोक लगाई थी।
चुनावी राज्यों के साथ वर्चुअल बैठक
चुनाव आयोग ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ कई दौर की वर्चुअल बैठक की। आयोग की ओर से बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे के अलावा चुनाव महासचिव शामिल हुए। चुनावी राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव के अलावा इन राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों ने भी बैठक में शिरकत की।
विज्ञापन
मतदानकर्मियों के टीकाकरण स्थिति की समीक्षा
बैठक में कोरोना महामारी के रुझान और अनुमानों की व्यापक समीक्षा की गई। इसके अलावा अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और मतदानकर्मियों को टीके की पहली और दूसरी खुराक की स्थिति एवं टीकाकरण को लेकर प्रदेशवार कार्ययोजना की समीक्षा की।