फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission makes procedure to opt for postal ballot by elderly and people with disabilities

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा, आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश

Sun, 04 Oct 2020 03:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 04 Oct 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Election Commission makes procedure to opt for postal ballot by elderly and people with disabilities
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में चुनाव का आयोजन किसी चुनौती से कम नहीं है। कठिन परिस्थितियों के बीच बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, वहीं एक लोकसभा सीट समेत 56 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए डाक से मतदान (पोस्टल बैलट) की व्यवस्था की है। भारतीय निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि बिहार विधानसभा चुनाव में बुजुर्गों और दिव्यांगों को मददान के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने  80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट (डाक से मतदान) की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पोस्टल बैलट सेवा को चुनने के लिए जरूरी फॉर्म को ऐसे सभी मतदाताओं के आवास पर पहुंचाया जाएगा जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक होगी और जो दिव्यांग होंगे। बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) अपने पोलिंग स्टेशन के तहत आने वाले ऐसे सभी व्यक्तियों के आवास पर यह फॉर्म पहुंचाएंगे।
विज्ञापन



इस संबंध में चुनाव आयोग की ओर से सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को तीन अक्तूबर को एक पत्र लिखा गया था। इस पत्र में कहा गया था, 'अगर मतदाता पोस्टल बैलट का चयन करते हैं तो बीएलओ अधिसूचना जारी होने के पांच दिन के भीतर मतदाता के आवास से भरा गया फॉर्म 12-डी प्राप्त करेगा और रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी पोलिंग टीमों को तैनात करेगा, जो पूर्व सूचित तारीखों पर पोस्टल बैलट को वितरित और एकत्र करेंगी और उसके बाद इसे रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करेंगी। आयोग ने कहा है कि ये दिशा-निर्देश 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव समेत सभी चुनावों और उपचुनावों में लागू होंगे। बता दें कि बिहार में तीन स्तरीय विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर और तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed