फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission issues show cause notice to Assam CM Himanta Biswa Sarma for violation of Model code of conduct for assembly bypolls

असम विधानसभा उपचुनाव: मुख्यमंत्री सरमा ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, निर्वाचन आयोग ने भेजा कारण बताओ नोटिस

Mon, 25 Oct 2021 10:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 Oct 2021 10:50 PM IST
सार

असम में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में निर्वाचन आयोग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Election Commission issues show cause notice to Assam CM Himanta Biswa Sarma for violation of Model code of conduct for assembly bypolls
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : twitter.com/himantabiswa

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करते वक्त सरमा ने सड़कों और अन्य विकास परियोजनाओं का वादा किया था। आयोग ने इसी का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है और सरमा को नोटिस का जवाब देने के लिए मंगलवार शाम पांच बजे तक का समय दिया है। 

विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि अगर दिए गए समय के अंदर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है तो आयोग बिना आपके संदर्भ के फैसला लेगा। आयोग ने कहा कि उसे सरमा के खिलाफ दो शिकायतें मिली हैं। उन्होंने भवानीपुर, थमरा और मरियानी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए विभिन्न सभाओं में सड़कों, स्कूलों और स्टेडियम आदि के निर्माण के वादे किए। उन्होंने चाय बागान कर्मचारियों के स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय मदद देने का वादा भी किया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने सरमा को आचार संहिता के प्रावधानों और मंत्रियों व सत्ता में पार्टी के संबंध में अपने निर्देशों की याद दिलाई। आयोग ने कहा कि किसी भी रूप में नई परियोजनाओं या कार्यक्रमों या रियायतों या वित्तीय अनुदानों की घोषणा या उसका वादा रखना, जो सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रभाव रखते हैं, प्रतिबंधित है। असम में उपचुनाव के लिए 30 अक्तूबर को मतदान होना है। वहीं, मतगणना दो नवंबर को की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed