फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission, gives symbol to Sasikala's faction and OPS camp

EC से शशिकला को 'टोपी', ओपीएस को 'इलेक्ट्रिक पोल' मिला चुनाव चिन्ह

Thu, 23 Mar 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Thu, 23 Mar 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
Election Commission, gives symbol to Sasikala's faction and OPS camp
फाइल फोटो
चुनाव आयोग ने बुधवार को AIADMK को बड़ा झटका देते हुए पार्टी का 'टू लीव्स' (दो पत्तियां) चुनाव चिन्ह जब्त कर लिया था। इसके बाद गुरुवार को एक नए फैसले में शशिकला को जहां 'हैट' वहीं ओपीएस गुट को इलेक्ट्रिक पोल चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया।  
विज्ञापन



ओपीएस कैंप की पार्टी का नाम 'एआईडीएमके पुराची थलावाई अम्मा' है वहीं, शशिकला कैंप की पार्टी का नाम 'एआईडीएमके अम्मा' है। बताते चलें कि इससे पहले शशिकला को ऑटो रिक्शा मिला था।
विज्ञापन

 


बताते चलें कि 'टू लीव्स' चुाव चिन्ह के लिए वीके शशिकला और ओ पन्नीरसेल्वम, दोनों के ही खेमों ने अपना दावा ठोंका था। इसके साथ ही आरके नगर उपचनावों के लिए चुनाव आयोग ने दोनों दलों को नया नाम और चुनाव चिन्ह दे दिया है। 
 


पिछले सप्ताह, पन्नीरसेल्वम खेमे ने आयोग के सामने दलील रखी कि पार्टी का चुनाव चिन्ह उन्हें मिलना चाहिए। इस मुद्दे पर शशिकला खेमे से पार्टी के नेता और लोकसभा के उपसभापति एम. थम्बीदुरई ने भी आयोग पन्नीरसेल्वम खेमे की किसी भी याचिका की ओर ध्यान न देने की बात की।

चुनाव आयोग ने पन्नीरसेल्वम दल से 20 मार्च तक समर्थन के दस्तावेज मांगे। साथ ही, शशिकला खेमे को भी 20 मार्च तक का समय दिया गया, मगर उन्होंने 22 मार्च तक का समय मांगा। आयोग ने इस मांग को खारिज कर दिया। पन्नीरसेल्वम में दिग्गज पार्टी ने ई मधुसुधानन को अपनी तरफ से उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी के उपमहासचिव और शशिकला के भतीजे टीटीवी दीनाकरण दूसरे उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed