{"_id":"588cb9494f1c1b380fcf6447","slug":"election-commission-gives-green-signal-to-next-episode-of-pm-modi-s-mann-ki-baat","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण को चुनाव आयोग ने दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण को चुनाव आयोग ने दी मंजूरी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jan 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग (ईसी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के अगले एपिसोड का रविवार को प्रसारण किए जाने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
सरकार ने इस नियमित रेडियो कार्यक्रम के लिए मंजूरी प्राप्त करने के लिए चुनाव आयोग से संपर्क किया था, क्योंकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में आदर्श आचार संहिता लागू है। इन राज्यों में 4 फरवरी से 8 मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि आयोग ने इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इस बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पर केंद्रित होगा। ये परीक्षाएं 9 मार्च को शुरू होगी। उसके एक दिन पहले ही अंतिम दिन का मतदान है।
विज्ञापन