{"_id":"6597f03568211a2e750db4fc","slug":"election-commission-dismisses-jairam-ramesh-concerns-on-vvpats-asserts-full-faith-in-evm-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"EC: VVPAT विवाद पर जयराम रमेश के पत्र पर चुनाव आयोग का जवाब, कहा- कोई नया दावा नहीं जिसका स्पष्टीकरण दिया जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EC: VVPAT विवाद पर जयराम रमेश के पत्र पर चुनाव आयोग का जवाब, कहा- कोई नया दावा नहीं जिसका स्पष्टीकरण दिया जाए
Fri, 05 Jan 2024 05:34 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:34 PM IST
सार
कांग्रेस द्वारा वीवीपैट से जुड़ी चिताओं पर चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा मिले पत्र में कोई नया दावा या कोई वैध संदेह नहीं उठाया गया है, जिसके लिए स्पष्टीकरण दिया जाए।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : social media
विस्तार
विपक्षी दलों ने वीवीपैट को लेकर चिंताएं वक्त की हैं। चुनाव आयोग ने वीवीपैट पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की चिंताओं को खारिज किया हैं। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कोई नया दावा या कोई वैध चितांए नहीं उठाई हैं, जिसके लिए कोई स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो। कांग्रेस नेता जयराम रमेश को भेजे पत्र में चुनाव निकाय ने ईवीएम के इस्तेमाल पर पूरा भरोसा जताया है। प्रधान सचिव प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया कि 30 दिसंबर, 2023 के पत्र में कोई नया दावा या उचित और वैध संदेह नहीं है, जिसके लिए स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो। आयोग ने चुनावों में ईवीएम के उपयोग के बारे में अन्य देशों और उनके संवैधानिक न्यायालयों के निर्णयों को संदर्भ से बाहर करार दिया। प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि ईवीएम का उपयोग करके किए गए चुनावों के नतीजों, कानूनी ढांचे तकनीकी सुरक्षा और प्रशासनिक सुरक्षा उपायों के आधार पर आयोग को चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल पर पूरा भरोसा है।
गौरतलब है कि जयराम रमेश ने पिछले साल 30 दिसंबर को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि इंडी गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल को वीवीपैट पर्चियों पर अपने विचार रखने के लिए समय दिया जाए। विपक्षी गठबंधन ने 19 दिसंबर को एक बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। विपक्षी गठबंधन ने पर्चियों और ईवीएम के 100 फीसदी मिलान की भी मांग की थी।
अपील के बावजूद बैठक का समय नहीं दे रहे चुनाव आयुक्त- कांग्रेस
पत्र में जयराम रमेश ने लिखा कि 9 अगस्त 2023 को भी चुनाव आयोग में ईवीएम के मुद्दे पर ज्ञापन दिया गया था। इस ज्ञापन में भी ईवीएम को लेकर अपनी चिंताओं का जिक्र किया गया था। साथ ही 9, 10,16,18 और 23 अगस्त को भी मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक की मांग की गई थी। हालांकि कई बार मांग के बावजूद अभी तक विपक्षी गठबंधन के नेताओं की मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक नहीं हो सकी है।