फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission: Anup Pandey retires as election commissioner; vacancy in three-member panel

Election Commission: अनूप पांडे चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत्त, तीन सदस्यीय पैनल में वैकेंसी; जानें सब कुछ

Wed, 14 Feb 2024 11:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 14 Feb 2024 11:13 PM IST
सार

Election Commission: चुनाव आयोग के सदस्य अनूप चंद्र पांडे का बुधवार को कार्यकाल पूरा हो गया। वह चुनाव आयुक्त के पद पर थे। इस पद पर नियुक्ति के लिए खोज समिति नया नाम सूचीबद्ध करेगी। 

विज्ञापन
Election Commission: Anup Pandey retires as election commissioner; vacancy in three-member panel
पूर्व आईएएस अनूप चंद्र पांडेय - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चुनाव आयोग (ईसीआई) के सदस्य अनूप चंद्र पांडे का बुधवार को कार्यकाल पूरा हो गया। वह चुनाव आयुक्त के पद पर थे। इसके साथ ही तीन सदस्यीय समिति में यह पद खाली हो गया है। केंद्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार में करीब 37 वर्षों तक सेवा देने के बाद जून 2021 में वह आयोग में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन

  

पांडे की सेवानिवृत्ति ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिनों बाद लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा होनी है। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम के मुताबिक कानून मंत्री अध्यक्षता में दो केंद्रीय सचिवों वाली एक खोज समिति प्रधानमंत्री के विचार के लिए पांच उम्मीदवारों का नाम सूचीबद्ध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि खोज समिति की बैठक सात फरवरी को होनी थी। लेकिन बैठक स्थगित कर दी गई थी। केंद्रीय गृह सचिव और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव को इसका सदस्य नामित किया गया है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री चयन समिति का हिस्सा हैं। चयन समिति के पास उन लोगों पर विचार करने की शक्ति है, जिन्हें खोज समिति की ओर से सूचीबद्ध नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed