चुनावों में मिली जीत ने दिखा दिया जनता भ्रष्टाचार बर्दाशत नहीं करेगी : मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के बाद उपचुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "चुनाव में मिली जीत दिखाती है कि देश की जनता हर तरफ विकास की राजनीति और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है।"
मोदी ने कहा "पिछले कुछ दिनों में हमने लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया है। नॉर्थ-ईस्ट, बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके लिए मैं लोगों का शुक्रिया करता हूं। नतीजे दिखाते हैं कि भारत की जनता हर तरफ विकास चाहती है और किसी भी तरह का भ्रष्टाचार और कुशासन को स्वीकार नहीं करेगी।"
उप-चुनावों में बीजेपी का बेहतरीन प्रदर्शन
हाल ही में हुए उप-चुनावों में बीजेपी ने असम और मध्य प्रदेश में एक-एक लोकसभा सीट जीतीं हैं। वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात और अरुणांचल प्रदेश में हुए विधानसभा उप-चुनावों में भी जीतीं। पार्टी ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में भी भारी जीत दर्ज की है।
मोदी ने अपनी गृह राज्य का जिक्र करते हुए कहा "मैं गुजरात की जनता का एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताने पर सलाम करता हूं। स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी को मिली जीत दर्शाती है कि जनता सिर्फ विकास की राजनीति पर भरोसा करती है।"
उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए बधाई दी।