फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election 2024 Sangli LS polls competition Vishal Patil does not withdraw nomination

Election 2024: सांगली में इस बार दिलचस्प होगा मुकाबला, कांग्रेस के विशाल पाटिल और उद्धव गुट के बीच टक्कर

Tue, 23 Apr 2024 12:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2024 12:21 AM IST
सार

पाटिल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि शिवसेना ने अपना उम्मीदवार वापस नहीं लिया। इसलिए मैंने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मुझे कई वरिष्ठ नेताओं के फोन आए। उन्होंने नाम वापस लेने के लिए मुझे काफी समझाया।

विज्ञापन
Election 2024 Sangli LS polls competition Vishal Patil does not withdraw nomination
उद्धव ठाकरे और विशाल पाटिल - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में खींचतान जारी है। दरअसल, कांग्रेस के बागी विशाल पाटिल स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में सांगली लोकसभा चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर अड़े रहे। उन्होंने आज भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया, जबकि, सोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। सांगली में सात मई को मतदान होगा।

विज्ञापन

बता दें, महाविकास अघाड़ी में शामिल राजनीतिक दलों के बीच हुए सीट समझौते के तहत सांगली निर्वाचन क्षेत्र शिवसेना के कोटे में हैं। शिवसेना ने यहां से चंद्रहार पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।  हालांकि, यह सीट लंबे समय से कांग्रेस के पास रही है। कांग्रेस के विशाल पाटिल ने एक बार फिर यहां से उम्मीदवारी ठोक दी है। कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर मांग की थी कि वे पाटिल को सांगली से लड़ने की अनुमति दें और शिवसेना पर दबाव बनाएं। हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन

पाटिल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि शिवसेना ने अपना उम्मीदवार वापस नहीं लिया। इसलिए मैंने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मुझे कई वरिष्ठ नेताओं के फोन आए। उन्होंने नाम वापस लेने के लिए मुझे काफी समझाया। उन्होंने वादा किया कि वे मेरे परिवार के सदस्यों को प्रमुख पद देंगे। मैं इन प्रस्तावों का आभारी हूं। यह मेरा संघर्ष नहीं है बल्कि जनता का है। मैं जनता का उम्मीदवार हूं। मैं कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान का उम्मीदवार हूं। कांग्रेस के कार्यकर्ता अब भी उनका समर्थन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना (यूबीटी): जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, उस्मानाबाद, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, बुलढाणा, हथकनंगकाले, औरंगाबाद, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल-वाशिम, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट और मुंबई नॉर्थ ईस्ट।

कांग्रेस इन सीटों पर ठोकेगी ताल: नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और रामटेक।

राकांपा (शरद गुट) के हिस्से ये सीटें: बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माधा, रावेर, वर्धन, अहमदनगर दक्षिण और बीड।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed