फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election 2023: Voting continues in Nagaland and Meghalaya News and updates

Election 2023: नगालैंड और मेघालय में मतदान जारी, ईको फ्रेंडली मतदान केंद्र बना आकर्षण का केंद्र

Mon, 27 Feb 2023 10:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव एन. अर्जुन, शिलांग/कोहिमा
एन. अर्जुन, शिलांग/कोहिमा Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Feb 2023 10:24 AM IST
सार

पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोनों राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Election 2023: Voting continues in Nagaland and Meghalaya News and updates
मेघायल का ईको फ्रेंडली पोलिंग स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर के दो राज्यों नगालैंड और मेघालय में सोमवार सुबह से ही मतदान जारी है। लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह है। दोनों ही राज्यों में सुबह सात बजे से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोनों राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही राज्यों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


मेघालय का ईको फ्रेंडली मतदान केंद्र बना आकर्षण का केंद्र
सभी को मालूम है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में प्रकृति का प्यार अपार है। यहां चारों और हरियाली ही हरियाली है। प्रकृति को लेकर यहां के लोग काफी जागरूक हैं। मेघालय के मावथेंगकुट में भोर होते ही मतदाता पर्यावरण के अनुकूल मॉडल मतदान केंद्र पर पहुंच गए। इस बार यह मतदान केंद्र काफी चर्चा में है। इसके साथ ही लोग भी चुनाव आयोग की काफी तारीफ कर रहे हैं कि राज्य में इस तरह के मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर आज मतदान शुरू हो गया है
बुर्जुर्ग और दिव्यांगों में भी मतदान को लेकर काफी जोश है। कई दिव्यांग व्हील चेयरों में मतदान केंद्रों तक पहुंच रह हैं। मतदान केंद्रों के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी उनकी मदद कर रहे हैं। उनका जोश देखते ही बनता है। वहीं, बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह है। लाठी के सहारे बुर्जुर्ग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सुरक्षाबलों के जवान और अधिकारी उनको मतदान केंद्रों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर पहाड़ी से निकला सूरज, लोग घरों से निकले
सोमवार सुबह दोनों ही राज्यों का मौसम ठीक था। सुबह-सुबह दूर पहाड़ियों से सूरज की पहली किरण निकली और लोग भी घरों से मतदान के लिए निकले। शिलांग और मेघालय के कई हिस्सों और नगालैंड के कई पहाड़ी हिस्सों में सुबह थोड़ी ठंड महसूस की गई। लेकिन जैसे-जैसे सूरज खिलता गया, लोगों की संख्या में भी इजाफा होता गया।

मतदान केंद्रों के बाहर सुंदर सेल्फी प्वाइंट
दोनों ही राज्यों में मतदान केंद्रों के बाहर बहुत ही सुंदर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। ये इतने सुंदर हैं कि कोई भी मतदाता यहां खड़े होकर फोटो खिंचवाने से अपने आप को रोक नहीं पा रहा है। क्या बुजुर्ग, क्या नौजवान हर कोई यहां सेल्फी खिंचवाकर ही जा रहा है।


पहले पांच और पहली बार मतदान करने वाले सम्मानित
मेघालय में पांच पहले वोट डालने वालों को सम्मानित किया गया। मतदान केंद्रों पर ही उनको सम्मानित किया गया। एमीदाओ शैली ने अपना फोटो ट्विट करते हुए लिखा, मैं पहला वोटर बना। चुनाव आयोग की तरफ से दिए गए सम्मान प्रतीक के साथ उन्होंने फोटो ट्वीट किया। चुनाव आयोग ने मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान दिया है। इसके साथ ही पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed