फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election 2023 Updates Home Minister Amit Shah addressing public meeting North Tura Meghalaya Latest News

मेघालय: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तरी तुरा पहुंचे, बोले- बीजेपी एक मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी

Thu, 16 Feb 2023 06:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Feb 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Election 2023 Updates Home Minister Amit Shah addressing public meeting North Tura Meghalaya Latest News
Amit Shah - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेघालय के उत्तरी तुरा पहुंचे। एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा बहुत बड़ा दल बनकर यहां पर उपस्थित होने वाली है। मेघालय का चुनाव होने वाला है और इसमें हमारे सभी 60 उम्मीदवार उतर रहे हैं और ये इस आशा से उतर रहे कि यहां पर बीजेपी एक मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेघालय में 50 साल से भ्रष्टाचार हो रहा है। देशभर में 2014-2023 तक मोदी जी के नेतृत्व में बहुत विकास हो रहा है। लेकिन दुख की बात है कि मेघालय में ये नहीं पहुंचा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि BJP को एक मजबूत पार्टी बनाए तो हम मेघालय में भ्रष्टाचार समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां की राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण 2022-23 में 1849 करोड़ रुपए घाटा था ये इसलिए क्योंकि यहां पर भ्रष्टाचार होता है। आरबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मेघालय देश में सबसे धीमी गति से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए 6,000 करोड़ रुपए के बजट के साथ पीएम-डिवाइन योजना शुरू की गई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर यहां बीजेपी की सरकार बनती है तो पीएम-डिवाइन योजना का सबसे बड़ा लाभ हम मेघालय को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा, भाजपा मेघालय और नगालैंड के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, भाजपा मेघालय का सर्वांगीण विकास करेगी और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले शासन पर ध्यान केंद्रित करेगी। हमारे घोषणापत्र में राज्य के लिए हमारी योजना को लेकर विस्तार से बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed