फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election 2023 PM Narendra Modi Rally in Tura Meghalaya Slams Congress Party Latest News Update

Meghalaya: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने इस क्षेत्र को देश का आखिरी हिस्सा माना, हमने विकास का ग्रोथ इंजन

Fri, 24 Feb 2023 05:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुरा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Feb 2023 05:45 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में मेघालय में नेशनल हाईवे के नाम पर 5000 करोड़ खर्च किए हैं। मेघालय के 11 जिले नेशनल हाइवे से जुड़ चुके हैं। केंद्र सरकार मेघालय को आस-पास के देशों से भी जोड़ना चाहती है।

विज्ञापन
Election 2023 PM Narendra Modi Rally in Tura Meghalaya Slams Congress Party Latest News Update
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय के तुरा में एक जनसभा को संबोधित  किया। उन्होंने कहा कि अब मेघालय में G20 की बैठक भी होने वाली है, जिससे मेघालय की पहचान सशक्त होने वाली है। कांग्रेस की सरकारों ने इस क्षेत्र को देश का आखिरी हिस्सा मान लिया था, लेकिन भाजपा इसको देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानती है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में मेघालय में नेशनल हाईवे के नाम पर 5000 करोड़ खर्च किए हैं। मेघालय के 11 जिले नेशनल हाइवे से जुड़ चुके हैं। केंद्र सरकार मेघालय को आस-पास के देशों से भी जोड़ना चाहती है। कोशिश है कि याहां के किसान, फल-सब्जी उगाने वालों को अधिक बाजार मिले।
विज्ञापन


मेघालय में पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस को मेघालय की याद चुनाव के दौरान ही आती थी। कांग्रेस और इसी तरह की पार्टियां पूर्वोत्तर राज्यों को लूटती थीं, उन्हें एटीएम समझती थीं। अब मेघालय के लोगों ने राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा सरकार बनाने का फैसला किया है। 'सबका साथ, सबका विकास' हमारे लिए धर्मनिरपेक्षता है। भाजपा के लिए देश और उसके नागरिक पहले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा धर्म, पंत, जात-पात के आधार पर भेदभाव नहीं करती। भाजपा की योजनाओं का लाभ सबको मिलता है। भाजपा 100% फायदे के लिए जनता जनार्दन की भलाई के लिए काम करती है। 'सबका साथ, सबका विकास' यही हमारा सेक्युलरिज्म है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए आपका यह प्यार कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। उनकी नींद उड़ गई है। उन्होंने बहुत कोशिश की थी कि यह रैली ना हो पाए, लेकिन मेघालय से जुड़ने के लिए, तुरा की जनता से जुड़ने के लिए मोदी को किसी मैदान की जरुरत नहीं है। मोदी को तो मेघालय वासियों ने अपने दिल में जगह दी हुई है। 

उन्होंने कहा कि मेघालय में बीजेपी सरकार होने का मतलब है- मेघालय का तेज विकास, बिना भेदभाव मेघालय के हर क्षेत्र का विकास। मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- बम और ब्लॉकेड और हिंसा से मुक्ति। मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- हर क्षेत्र और धर्म का साथ देने वाली सरकार। मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- घोटालों और भ्रष्टाचार से मुक्ति।  मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- गरीबों को पक्का घर, बिजली और पानी देने वाली सरकार। मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- यहां की महिलाओं, बहनों और बेटियों की दिक्कत कम करने वाली सरकार।






उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 9 वर्षों में नॉर्थ-ईस्ट के बजट में बहुत अधिक बढ़ोतरी की है, लेकिन यहां लोग बताते हैं कि यहां ना तो सड़कें बनी, ना स्कूल-कॉलेज और ना ही अस्पताल बने। यहां के युवा बता रहे हैं कि भर्तियों में भ्रष्टाचार है। भाई-भतीजावाद है। यही सब देख मेघालय ने तय किया है कि दिल्ली और शिलॉन्ग, दोनों जगहों पर बीजेपी सरकार होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से जनजातीय विकास के लिए समर्पित रही है।  कांग्रेस की सरकारें आदिवासियों के लिए जितना बजट रखती थीं उससे 5 गुना अधिक बजट हमने दिया है।  इसका लाभ मेघालय के जनजातीय समाज को भी होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed