फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election 2023: How to Check Name in Voter List

Election Voter List: वोट देने जाना है? इन तरीकों से घर बैठे पता करें मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं

Thu, 30 Nov 2023 07:39 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 30 Nov 2023 07:39 AM IST
सार

हम आपको तीन आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिससे इन आप घर बैठे आज ही जान सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Election 2023: How to Check Name in Voter List
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। यहां कुल 2290 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में राज्य के तीन करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

विज्ञापन


इस बीच हम आपको तीन आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिससे इन आप घर बैठे आज ही जान सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? आइये जानते हैं...

Election 2023: How to Check Name in Voter List
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें? - फोटो : अमर उजाला

1. पहला तरीका

  • अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने के लिए आप https://Electoralsearch.in पर लॉगइन करें। सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आप वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
  • यहां आप अपना नाम, पिता या पति का नाम, लिंग और उम्र भरिए।
  • इस कॉलम के ठीक नीचे राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चयन करिए।
  • सबसे अंतिम में दिए गए कोड को भरिए और फिर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  • अगर आपका नाम मतदाता सूची में होगा तो वह सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Election 2023: How to Check Name in Voter List
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें? - फोटो : अमर उजाला

2. दूसरा तरीका

  • अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर है तो इससे भी आप अपना नाम वोटर लिस्ट में सर्च कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको https://Electoralsearch.in पर लॉगइन करना होगा।
  • वेबसाइट के टॉप पर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे। पहला विवरण द्वारा खोजें और दूसरा पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोजें।
  • आपको दूसरा ऑप्शन यानी पहचान पत्र क्र द्वारा खोजें पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर जाएंगे आपके सामने तीन कॉलम होंगे।
  • पहले में आप मतदाता पहचान पत्र संख्या डालिए।
  • दूसरे कॉलम में आप अपने राज्य का नाम डालिए।
  • तीसरे कॉलम में नीचे दिए गए कोड को टाइप करिए और फिर अंतिम में सर्च ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  • अगर आपका नाम मतदाता सूची में होगा तो उसकी सारी डिटेल्स आ जाएगी। 
विज्ञापन

Election 2023: How to Check Name in Voter List
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें? - फोटो : अमर उजाला

3. तीसरा तरीका 

  • अगर आप वेबसाइट के जरिए अपना नाम नहीं खोज पा रहे हैं तो आप चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप का यूज कर सकते हैं।
  • इसके लिए ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter helpline app) डाउनलोड करिए।
  • यहां आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे।
  • पहला आप वोटर आईडी कार्ड में दिए गए बार कोड को स्कैन करके अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • दूसरा आप नाम, पिता या पति का नाम, आयु, लिंग, राज्य, जनपद, विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भरकर अपना नाम देख सकते हैं।
  • तीसरा आप वोटर आईडी क्रमांक से पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।
  • इस ऐप पर आपको वोटर रजिस्ट्रेशन, शिकायत, ईवीएम की जानकारी, चुनाव और चुनाव परिणामों की भी पूरी जानकारी मिल जाएगी। 

Election 2023: How to Check Name in Voter List
वोटर हेल्पलाइन - फोटो : voter helpline

फिर भी नाम न मिला तो अपनाएं ये तरीका
अगर ऊपर दिए गए तीन तरीकों को अपनाने के बाद भी आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है तो आप निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1800111950 या 1950 पर बात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed