फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election 2017: 33 months, 16 election pm narendra Modi has changed such electoral trends

Election 2017 : 33 महीने, 16 चुनाव मोदी ने ऐसे बदल डाला चुनावी ट्रेंड

Sat, 11 Mar 2017 04:52 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह Updated Sat, 11 Mar 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
Election 2017: 33 months, 16 election pm narendra Modi has changed such electoral trends
फाइल फोटो: नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2014 के बाद देश की राजनीति का चुनावी ट्रेंड बदलते नजर आ रहे हैं। या यूं कहें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ही चुनावी ट्रेंड को बदल दिया। पहले जहां विधानसभा चुनावों में भंग असेंबली का ट्रेंड चलता था, 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद ये पैटर्न ही बदल गया। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद एक भी राज्य में भंग असेंबली वाली जनमत जनता ने नहीं दिया।

विज्ञापन


बिहार में साल 2005 में भंग असेंबली के कारण एक ही वर्ष में दो बार चुनाव कराए गए। झारखंड की स्थापना वर्ष 2000 में हुआ था और 2014 से पहले 10वीं बार मुख्यमंत्री बदले गए। दिल्ली में भी पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के कारण साल 2013 के बाद 2015 में विधानसभा चुनाव कराए गए। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी को क्लीन स्वीप करते हुए 70 सीटों में 67 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में ही  साल 1991 के बाद और 2007 से पहले पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनी। हालांकि, 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश का सिलसिला टूटा और बसपा 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सत्तासीन हुई। 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने सपा के सिर पूर्ण बहुमत की सरकार का ताज सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव के बाद यानि 2014 के बाद 16 राज्यों में चुनाव हुए। एक भी राज्य का परिणाम ऐसा नहीं रहा जिससे की सरकार बनाने में दिक्कतें हुई हो। अब जनता जिसे भी वोट देती है, दिल खोलकर। 16 राज्यों के चुनाव में से 10 राज्यों में बीजेपी या एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। 
 

इन 16 राज्यों में बीजेपी कहां-कहां जीती बीजेपी

Election 2017: 33 months, 16 election pm narendra Modi has changed such electoral trends

आंध्रप्रदेश :  टीडीपी के साथ बीजेपी सरकार में है। यहां के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हैं। हालांकि, यहां चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए थे। 
अरुणाचल प्रदेश : 2014 में अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए, यहां भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और पेमा खांडू मुख्यमंत्री बने।
असम : असम में मई 2016 में विधानसभा चुनाव हुए, यहां बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी
बिहार : नवंबर 2015 में बिहार में विधानसभा के चुनाव हुए, यहां भी जनता ने महागठबंधन को पूर्ण बहुमत दिया। हालांकि यहां बीजेपी को शिकस्त का सामना करना पड़ा।
दिल्ली : 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें जीती।
हरियाणा : लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद अक्टूबर 2014 में यहां विधानसभा चुनाव हुए, बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
जम्मू-कश्मीर : दिसंबर 2014 में विधानसभा चुनाव हुए, यहां भी बीजेपी समर्थित पीडीपी की सरकार बनी।
झारखंड :  यहां भी दिसंबर 2014 में चुनाव हुए, राज्य बनने के बाद पहली बार यहां बीजेपी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
केरल : यहां 2016 में चुनाव हुए, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (LDF) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
महाराष्ट्र : अक्टूबर 2014 में विधानसभा चुनाव हुए, शिवसेना और बीजेपी अलग-अलग चुनाव लड़े। हालांकि दोनों ने मिलकर यहां सरकार बनाई।
ओडिशा : साल 2014 में यहां बीजू जनता दल (बीजेडी) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
पुडुचेरी : 2016 में विधानसभा चुनाव हुए, यहां कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
सिकिक्म :  मई 2014 के विधानसभा चुनाव में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रांट को पूर्ण बहुमत मिला, जो कि एनडीए का सहोयगी दल है।
तमिलनाडु : मई 2016 के विधानसभा चुनाव में जयललिता की पार्टी AIADMK को पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
तेलंगना : मई 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां टीआरएस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
पश्चिम बंगाल : मई 2016 के चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed