फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ekta Kapoor web series distorted Army portrayal govt asks producers to get NoC to telecast shows

सेना पर वेब सीरीज और फिल्म के प्रसारण से पहले लेनी होगी एनओसी- रक्षा मंत्रालय

Sat, 01 Aug 2020 02:55 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 01 Aug 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor web series distorted Army portrayal govt asks producers to get NoC to telecast shows
फाइल फोटो - फोटो : indian army website

रक्षा मंत्रालय ने फिल्म व वेब सीरीज आदि में सुरक्षा बलों की गलत तस्वीर पेश किए जाने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए फिल्म प्रमाणन बोर्ड समेत विभिन्न मंत्रालयों से कहा है कि फिल्म निर्माता ऐसे कंटेंट को प्रसारित करने से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र लें। रक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखा है कि वह प्रोडक्शन हाउसों को कहें कि सुरक्षा बलों पर बनी किसी फिल्म या डॉक्यूमेंट्री या वेब सीरीज को प्रसारित करने से पहले एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लें।

विज्ञापन


बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को लिखा है कि सेना पर आधारित फिल्मों या वेब सीरीज के निर्माताओं को टेलिकास्ट करने से पहले अनापत्ति प्रमाणपत्र (NoC) लेना चाहिए। यह पत्र 27 जुलाई को लिखा गया है। रक्षा मंत्रालय को भारतीय सेना के जवानों के अपमानजनक तरीके से फिल्म और वेब सीरीज में उनकी गलत तस्वीरें पेश करने को लेकर कुछ शिकायतें मिली हैं। इस शिकायत के बाद रक्षा मंत्रालय ने उपरोक्त फैसला लिया है। रक्षा मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि भारतीय सेना पर बनाई गई फिल्मों और उसके सीन के प्रसारण पर  बिना एनओसी के उनके सीन का प्रसारण नहीं किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऐसा उन घटनाओं को रोकने के लिए किया जा रहा है जो रक्षा बलों की छवि को बिगाड़ते हैं और लोगों की भावनाओं को आहत करते हैं।  
विज्ञापन


मालूम हो कि एकता कपूर की एक वेब सीरीज 'XXX अनसेंसर्ड' को लेकर हाल ही में काफी विवाद हुआ था। इस वेब सीरीज के एक एपिसोड में फिल्माए गए एक दृश्य पर लोगों को आपत्ति है जिसमें एक महिला अपने सेना के जवान पति की गैर मौजूदगी में अपने प्रेमी को बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है। विवाद का कारण यह भी है कि वह औरत अपने प्रेमी को अपने पति की वर्दी पहनाती है और फिर उस वर्दी को फाड़ देती है। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था जिसके बाद एकता कपूर ने माफी भी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed