फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ek bharat shreshtha bharat programme Kendriya Vidyalaya students will demonstrate unity in diversity

एक भारत श्रेष्ठ भारत: यूपी के छात्र बोलेंगे मणिपुरी तो उत्तराखंड के तमिल

Wed, 30 Oct 2019 02:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Oct 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
ek bharat shreshtha bharat programme Kendriya Vidyalaya students will demonstrate unity in diversity
Ek Bharat Shreshtha Bharat - फोटो : Twitter

उत्तर प्रदेश के छात्र बोलेंगे मणिपुरी तो उत्तराखंड के तमिल, हिमाचल के विद्यार्थी संथाली और पंजाब के कन्नड़। कुछ ऐसा ही नजारा इंडिया गेट लॉन में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में देशभर के केंद्रीय विद्यालयों के बच्चे विभिन्नता में एकता, भारतीय संस्कृति, पहनावा, बोलचाल से लेकर खानपान का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


चार दिवसीय कार्यक्रम में हर दिन अलग थीम पर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें फिट इंडिया, समग्र शिक्षा और जल सुरक्षा, सिंगल यूज प्लास्टिक अब नहीं और स्वच्छ भारत शामिल हैं।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक, एक भारत श्रेष्ठ भारत विभिन्नता में एकता की मिसाल है। 31 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे इस कार्यक्रम में देशभर के सभी केंद्रीय विद्यालयों से 23 सौ छात्र दिल्ली पहुंचे हैं। पिछले साल कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय विद्यालय स्कूलों में छठीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को आपस से जोड़ने के लिए भाषा संवाद कार्यक्रम का आगाज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन के सभी 25 क्षेत्रों की अपने क्षेत्र से अलग दूसरे राज्य के साथ एक जोड़ी बनाई गई थी। इसमें अन्य राज्यों की भाषा, संस्कृति, खानपान आदि को जानना जरूरी था। इसी के तहत पहली बार भाषा संवाद में यह छात्र अन्य राज्यों की भाषा व संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा समूह नृत्य, समूह गीत, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, एकल गीत, क्विज, शिल्पकृति / परियोजना का प्रदर्शन, रचनात्मक लेखन, स्टोरी टेलिंग, एक भारत श्रेष्ठ भारत भाषा संगम आदि प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

छात्रों ने किया दिल्ली दर्शन

एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली आए देशभर के छात्रों ने मंगलवार को दिल्ली दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कुतुब मीनार में जाकर उससे जुड़ी जानकारियां लीं। इसके अलावा इंडिया गेट व मेट्रो का भ्रमण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed