फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight year old girl's death body found on railway track

आठ साल की बच्ची का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 02 Apr 2016 10:40 AM IST
पवन कुमार मिश्र/ अमर उजाला, देवरिया
पवन कुमार मिश्र/ अमर उजाला, देवरिया Updated Sat, 02 Apr 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
Eight year old girl's death body found on railway track
लोगों ने बच्ची के साथ जताई दुष्कर्म की आशंका - फोटो : ब्यूरो
देवरिया राजकीय पालीटेक्निक के सामने देवरिया- गोरखपुर रेल खंड पर 8 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। घटना के विरोध में देवरिया गोरखपुर रोड को लोगों ने जाम कर दिया। 50 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मेहडा पुरवा गांव से शुक्रवार की रात में 8 साल की बच्ची अचानक घर से गायब हो गई। परिवार वालों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। लेकिन बच्ची का पता नहीं चला परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची की तलाश अगल-बगल और बाजार में की। बच्ची का पता ना चलने से परिवार के लोग चिंतित हो उठे। रात करीब एक बजे गांव से कुछ दूरी पर राजकीय पालीटेक्निक के सामने देवरिया गोरखपुर रेल लाइन पर बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया। परिवार के लोग भी आ गए परिवार के लोगों ने बच्ची की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

'रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा'

Eight year old girl's death body found on railway track
शव की सूचना मिलने पर आप पास के लोगों ने लगाया जाम - फोटो : ब्यूरो
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुबह pm के लिए भेज दिया। बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । नाराज लोगों ने सुबह 7.40 बजे गांव के सामने देवरिया गोरखपुर रोड जाम कर दिया।इसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर 8.30 बजे जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि बच्ची का पीएम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed