फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nine people killed as jeep falls into a gorge in Kerala's Wayanad district

Kerala: वायनाड में खाई में गिरी जीप; नौ लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Fri, 25 Aug 2023 09:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 25 Aug 2023 09:10 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक ये हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वलाड-मननथावडी रोड पर हुआ। जीप में कम से कम 12 लोग सवार थे।

विज्ञापन
nine people killed as jeep falls into a gorge in Kerala's Wayanad district
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के वायनाड जिले में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक जीप के खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जीप में ज्यादातर महिलाएं थीं। हादसे को लेकर सीएमओ ने एक बयान में जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सीएम ने घायलों के इलाज सहित सभी उपायों के समन्वय और अन्य आवश्यक चीजों का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस घटना पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और वायनाड से सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जताया है। 

विज्ञापन


 

पुलिस के मुताबिक ये हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वलाड-मननथावडी रोड पर हुआ। जीप में कम से कम 14 लोग सवार थे। एक स्थानीय निवासी ने मीडिया को बताया, "जीप निजी चाय बागान से महिला श्रमिकों को लेकर मक्कीमाला लौट रही थी। उसी दौरान ढलान पर एक मोड़ पर चलते समय जीप सड़क से लुढ़क गई और लगभग 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पीड़ितों को मननथावाडी के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनमें से नौ की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद आनन-फानन में पीड़ितों को मननथावाडी के एक अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घायलों में कम से कम दो लोगों की हालत गंभीर है। इस बीच, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोझिकोड में मौजूद वन मंत्री ए के ससींद्रन को दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है।  वायनाड में पत्रकारों से बात करते हुए ससींद्रन ने कहा कि उस जीप में 14 यात्री थे। पांच घायल हैं। दुर्भाग्य से उनमें से नौ की जान चली गई। एक महिला, लता (41) को विशेष उपचार की आवश्यकता है और उन्हें कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है।


वहीं, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शोक व्यक्त किया और जिला चिकित्सा अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया।

वहीं, सीएम विजयन ने बागान श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि मैने जिले के अधिकारियों से बात की है, साथ ही घायलों के इलाज में तेजी लाने का आग्रह किया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें इस त्रासदी के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में, पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हमारी संवेदनाएं और सहानुभूति घायलों के साथ हैं और हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed