{"_id":"64c2c0834a580a8c3a0f4806","slug":"eight-more-arrested-in-ossc-question-paper-leak-case-odisha-latest-news-in-hindi-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha Paper Leak: ओएसएससी भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में आठ और गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha Paper Leak: ओएसएससी भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में आठ और गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी शामिल
Fri, 28 Jul 2023 12:37 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:37 AM IST
सार
ओएसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित की गई थी। प्रश्नपत्र लीक होने के बाद ओएसएससी ने 24 जुलाई को परीक्षा रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस
- फोटो : PTI
विस्तार
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने गुरुवार को मास्टरमाइंड समेत आठ और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक मामले मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि के बाद ओएसएससी ने 24 जुलाई को जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए मुख्य लिखित परीक्षा रद्द कर दी थी। यह परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित की गई थी। जांच से पता चला है कि प्रश्नपत्र वीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने लीक किया था, जो उस प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था जहां इसे मुद्रित किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र सिंह बिहार का रहने वाला है और प्रिंटिंग प्रेस में सहायक के रूप में काम कर रहा था। वह मामले के मास्टरमाइंड विशाल कुमार चौरसिया के संपर्क में आया। विशाल ने वीरेंद्र से कहा था कि वह उसे उसकी प्रेस में छपने वाले प्रश्न पत्रों के संबंध में जानकारियां प्रदान करे।
विज्ञापन