फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight members including Justice Muralidhar nominated for National Legal Services Authority

NALSA: जस्टिस मुरलीधर सहित आठ सदस्य राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के लिए नामित, केंद्र सरकार ने लिया फैसला

Sat, 04 Nov 2023 01:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 04 Nov 2023 01:28 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से उड़ीसा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डॉ. न्यायमूर्ति एस मुरलीधर को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के सदस्य के रूप में नामित किया है।

विज्ञापन
Eight members including Justice Muralidhar nominated for National Legal Services Authority
NALSA - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के सदस्यों को नामित किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सदस्यों के नामों की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। मामले में कानून एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने 31 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन


इन लोगों को सदस्य के रूप में सरकार ने नामित किया है-

  1. जस्टिस एस मुरलीधर, उड़ीसा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश
  2. वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
  3. जस्टिस अरुण पल्ली, हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष 
  4. वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा
  5. डॉ मृणाल सतीश, कानून प्रोफेसर, नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलोर
  6. सिद्धार्थ लूथरा, वरिष्ठ अधिवक्ता
  7. मनन के. मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष
  8. प्रोफेसर देबाशीष बसु, प्रोफेसर और प्रमुख, मनोचिकित्सा विभाग, पीजीआई, चंडीगढ़
  9. प्रोफेसर आशा बाजपेयी, संस्थापक डीन, स्कूल ऑफ लॉ, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज

बता दें, समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं और मामलों के समाधान के लिए लोक अदालतों का आयोजन करने के लिए कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत एनएएलएसए का गठन किया गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ संरक्षक-प्रमुख हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed