{"_id":"586abfe54f1c1b0f78158ead","slug":"eight-feet-7-inches-leopard-will-be-in-guinness-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज होगा आठ फीट 7 इंच का आदमखोर तेंदुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज होगा आठ फीट 7 इंच का आदमखोर तेंदुआ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, भराड़ी
Updated Tue, 03 Jan 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के दधोल में मारे गए आदमखोर तेंदुए को अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। वाइल्ड लाइफ की टीम इसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर रही है। इसके लिए बाकायदा मुंबई से विशेषज्ञों की टीम शिमला पहुंच चुकी हैं, जो मारे गए आदमखोर तेंदुए की स्किन की टफिंग कर रही है।
विज्ञापन
जो तेंदुआ वर्तमान में गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकार्ड में दर्ज है, वह आठ फुट 2 इंच का था, लेकिन बिलासपुर में मारे गए तेंदुए की लंबाई आठ फीट सात इंच है। प्रधान सचिव वन और पर्यावरण तरुण कपूर ने बताया कि दधोल क्षेत्र में मारा गया तेंदुआ काफी बड़ा है।
विज्ञापन
इसके लिए तेंदुए का डाटा विभाग गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजा जा रहा है। तेंदुए को स्टडी के लिए रखा जाएगा। इसके लिए मुंबई से वाइल्ड लाइफ आयोलॉजिस्ट डॉ. विद्या अथिरिया शिमला पहुंची चुकी हैं, जो इस तेंदुए की स्किन की टफिंग कर रही हैं। तेंदुए का वजन करीब 72 किलो था।
विज्ञापन