फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eid ul Fitr 2020 PM Narendra Modi extends greetings on Eid

देशभर में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी सभी को मुबारकबाद

Mon, 25 May 2020 08:17 AM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 25 May 2020 08:17 AM IST
सार

  • कोरोना के खौफ के बीच  आज मनाया जा रहा ईद का त्यौहार
  • पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को दी ईद की बधाई
  • पीएम ने ट्वीट किया- ‘हर कोई स्वस्थ रहे और खुश रहे’

विज्ञापन
Eid ul Fitr 2020 PM Narendra Modi extends greetings on Eid
ईद के मौके पर बाजार की रौनक देखते ही बन रही है - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के खौफ और लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच पूरे देश में आज धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। दुनियाभर में ऐसा पहली बार हुआ जब मुस्लिम भाई अपने सबसे बड़े पर्व ईद-उल-फितर की नमाज मस्जिद या ईदगाह पर नहीं, बल्कि घर में ही अदा करेंगे। पवित्र रमजान माह के बाद रविवार को चांद नजर आते ही एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
 
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

‘ईद मुबारक, ईद उल फितर की आप सभी को बधाई। ये खास पर्व हम सभी के जीवन में भाईचारा और शांति लाए। हर कोई स्वस्थ रहे और खुश रहे’।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ईद के अवसर पर देश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी की जिंदगी में शांति और खुशियां लेकर आए। शाह ने ट्वीट किया, 'ईद-उल-फितर के अवसर पर मेरी ओर से शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी की जिंदगी में शांति और खुशी लेकर आए।'

केंद्रीय मंत्री नकवी ने अपने आवास पर ईद की नमाज अदा की
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने लॉकडाउन के बीच अपने आवास पर ईद की नमाज अदा की। उन्होंने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि कोरोना की जो चुनौतियां हैं उससे सभी मजहब के लोग चाहे वो मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च या मस्जिदें हों वहां पर भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं हुए। हिफाजत के साथ इबादत ने ही कोरोना से लड़ाई में काफी हद तक हमें कामयाबी दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed