धूम-धाम से मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्योहार, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के महीने के बाद ईद का त्योहार आज देश भर में मनाया जा रहा है। पूरी दुनिया में मुसलमानों द्वारा धूमधाम से मनाया जाने वाला यह पर्व ईद-उल-फितर नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली, मुंबई समेत देशभर के विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों नमाज अदा की। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य लोगों ने ईद की बधाई दीं और शांति-खुशहाली की कामना की।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अभिनेता रजा मुराद ने भोपाल में ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों को बधाई दी।
Have a blessed Id-ul-Fitr. pic.twitter.com/71R9GMW3Tf
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019
30 दिनों तक रमजान का पाक महीना चलता है और ईद के साथ इस महीने का समापन होता है। लेकिन, इस बार ईद पांच जून को है जिसके चलते इस बार रमजान का महीना 29 दिनों का ही था। मानते हैं कि पहली बार ईद 624 ईस्वी में मनाई गई थी। इस दिन मीठे पकवान बनते हैं और अपने से छोटों को ईदी दी जाती है और सभी गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत की दुआएं मांगते हैं।
Eid-ul-Fitr to be celebrated across the nation tomorrow; Visuals from Madhya Pradesh's Bhopal. pic.twitter.com/NbfIXslJhb
— ANI (@ANI) June 4, 2019
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया बधाई संदेश
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद की बधाई देते हुए कहा, 'रमजान के पवित्र महीने के समापन को चिह्नित करते हुए यह त्योहार दान, बंधुत्व और करुणा में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। इस दिन हम अपने आपको इन शाश्वत मूल्यों के लिए फिर से समर्पित करें जो हमारी सभ्यता की विशेषता हैं।'
राष्ट्रपति ने कहा, 'ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं सभी साथी नागरिकों और भारत व विदेशों में अपने मुस्लिम भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।'
President Ram Nath Kovind: Marking the culmination of the holy month of Ramzan, this festival strengthens our belief in charity, fraternity and compassion. On this day, let us re-dedicate ourselves to these eternal values that characterise our civilization. https://t.co/jk2ILOHNYy
— ANI (@ANI) June 4, 2019