फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eid 2026 Updates PM Narendra Modi and President Droupadi Murmu Extend Greetings to the Nation

देशभर में दिखा ईद का चांद: पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी मुबारकबाद, भाईचारे का संदेश भी दिया

Sat, 21 Mar 2026 08:33 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 21 Mar 2026 08:33 AM IST
सार

Eid 2026: रमजान के 30 रोजों के बाद जैसे ही ईद का चांद नजर आया, देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई। मस्जिदों से ईद का एलान हुआ और लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को ईद मुबारकबाद दी। साथ ही भाईचारे का संदेश भी दिया।

विज्ञापन
Eid 2026 Updates PM Narendra Modi and President Droupadi Murmu Extend Greetings to the Nation
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमजान के पूरे 30 रोजे और इबादतों के बाद देशभर में खुशी का माहौल देखने को मिला, जब ईद का चांद नजर आया। चांद दिखते ही मस्जिदों से एलान किया गया और लोगों ने आसमान में पटाखे जलाकर अपनी खुशी जाहिर की। अकीदतमंदों के चेहरों पर रौनक लौट आई और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देने लगे।

विज्ञापन


इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि ईद-उल-फितर की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि यह दिन आपसी भाईचारे और दया की भावना को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें:- Tharoor: 'हद से ज्यादा हो रहा नुकसान, बंद हो जंग', पश्चिम एशिया युद्ध पर थरूर का बयान; गैस कीमतों पर भी बोले

 
राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी शुभकामनाएं

ईद-उल-फितर के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह त्योहार हमें आत्मसंयम, सेवा और दूसरों की मदद करने की सीख देता है।



उन्होंने कहा कि इस दिन हमें जरूरतमंदों और कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति दया और सहयोग का भाव रखना चाहिए। इसके साथ ही मुर्मू ने देशवासियों से अपील की कि इस पवित्र मौके पर हम सब मिलकर समाज और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लें। राष्ट्रपति के इस संदेश ने ईद के त्योहार पर भाईचारे और एकता का संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें:- असम चुनाव में ममता का बड़ा दांव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, किसे-कहां से मिला टिकट?

पीएम मोदी ने नवरोज की भी बधाई दी
इसके साथ ही पीएम मोदी ने नवरोज के खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कामना की कि आने वाला साल सभी के लिए खुशहाल हो, लोगों की सभी इच्छाएं पूरी हों और हर कोई स्वस्थ रहे। उन्होंने सभी को नवरोज मुबारक कहकर इस त्योहार की बधाई दी। नवरोज पारसी समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और सुख-शांति की कामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed