{"_id":"69be10b835d167b5150dee53","slug":"shashi-tharoor-on-west-asia-conflict-india-role-in-west-asia-war-un-peacekeeping-women-representation-politics-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tharoor: 'हद से ज्यादा हो रहा नुकसान, बंद हो जंग', पश्चिम एशिया युद्ध पर थरूर का बयान; गैस कीमतों पर भी बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tharoor: 'हद से ज्यादा हो रहा नुकसान, बंद हो जंग', पश्चिम एशिया युद्ध पर थरूर का बयान; गैस कीमतों पर भी बोले
Sat, 21 Mar 2026 09:00 AM IST
Himanshu Singh Chandel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:00 AM IST
सार
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पश्चिम एशिया युद्ध को लेकर कहा कि इसका नुकसान अब हद पार कर चुका है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। उन्होंने भारत से शांति स्थापित करने में भूमिका निभाने की अपील की। थरूर ने कहा कि युद्ध से तेल-गैस की कीमतें बढ़ रही हैं
विज्ञापन
शशि थरूर, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष से हो रहा नुकसान अब स्वीकार्य सीमा से बाहर जा चुका है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। थरूर ने साफ कहा कि यह युद्ध सिर्फ लड़ने वाले देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।
नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए थरूर ने कहा कि वह हमेशा से शांति के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है और अब समय आ गया है कि दोनों पक्ष अपने रुख में नरमी लाएं। उन्होंने भारत से भी अपील की कि वह इस युद्ध को खत्म कराने में बड़ी भूमिका निभाए।
भारत और दुनिया पर क्या असर?
थरूर ने कहा कि यह संघर्ष आम लोगों की जिंदगी को सीधे प्रभावित कर रहा है। उन्होंने बताया कि तेल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया इसके असर को महसूस कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कतर के अमीर से PM मोदी ने की बात: होर्मुज सुरक्षा का उठाया मुद्दा और हमलों की निंदा की, ईद की भी दी शुभकामनाएं
युद्ध पर सख्त टिप्पणी
कांग्रेस नेता ने कहा कि युद्ध एक बेकार और नुकसानदेह प्रक्रिया है। उन्होंने अपने संयुक्त राष्ट्र के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि सैनिक खुद युद्ध नहीं चाहते, क्योंकि वे जानते हैं कि इसमें कितना दर्द और नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि रोज निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय प्रयास की जरूरत
थरूर ने कहा कि अब समय आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस युद्ध को खत्म करने के लिए कोशिश की जाए। उन्होंने ओमान के विदेश मंत्री की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि कई देश चाहते हैं कि यह संघर्ष जल्द खत्म हो। उन्होंने भारत से भी इस दिशा में आगे बढ़कर नेतृत्व करने की बात कही।
महिलाओं को कम टिकट पर भी बोले
इस दौरान थरूर ने महिलाओं को कम टिकट दिए जाने के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए, क्योंकि वे आबादी का आधा हिस्सा हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीदवार चयन में जीत की संभावना को भी ध्यान में रखा जाता है, लेकिन भविष्य में महिला आरक्षण से यह स्थिति बेहतर हो सकती है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन