फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Egypt showing interest in buying Tejas and other military goods from India

Egypt-India: भारत से तेजस समेत अन्य सैन्य सामान खरीदेगा मिस्र, दिखा रहा गहरी दिलचस्पी

Wed, 25 Jan 2023 11:45 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 25 Jan 2023 11:45 PM IST
सार

मिस्र भारत से आकाश मिसाइल और स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड सिस्टम खरीदने पर विचार कर रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, अर्जेंटीना और फिलीपींस भी उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत के तेजस विमान में रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
Egypt showing interest in buying Tejas and other military goods from India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी - फोटो : Twitter

विस्तार

मिस्र ने बुधवार को भारत से तेजस हल्के लड़ाकू विमान, रडार, सैन्य हेलीकॉप्टर और सैन्य सामान खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है साथ ही दोनों पक्षों ने रक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए सहमति जताई। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। वह गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


इस मामले अधिकारियों ने जानकारी दी कि मिस्र पक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान भारतीय सैन्य सामानों को प्राप्त करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की। अधिकारियों ने कहा कि मिस्र पहले ही तेजस की खरीद पर भारत के साथ प्रारंभिक बातचीत कर चुका है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मिस्र भारत से आकाश मिसाइल और स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड सिस्टम खरीदने पर विचार कर रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, अर्जेंटीना और फिलीपींस भी उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत के तेजस विमान में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी बातचीत के दौरान पीएम मोदी और सिसी ने भारत-मिस्र द्विपक्षीय सहयोग को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच आज की बातचीत के प्रमुख आकर्षण में से एक रणनीतिक साझेदारी के लिए द्विपक्षीय संबंध को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, अभ्यास, औद्योगिक साझेदारी और प्लेटफार्मों और उपकरणों के क्षेत्र में रक्षा सहयोग का विस्तार करने का भी संकल्प लिया। वहीं पिछले कुछ वर्षों में दोनों पक्षों के बीच समग्र रक्षा संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। पिछले साल जुलाई में, भारतीय वायु सेना ने मिस्र में तीन Su-30 MKI जेट और दो सी-17 परिवहन विमानों के साथ एक महीने के सामरिक नेतृत्व कार्यक्रम में भाग लिया। सितंबर में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अफ्रीकी देश की तीन दिवसीय यात्रा की।


भारत मिस्र के साथ अपने संबंधों का विस्तार करने का इच्छुक है, जो अरब दुनिया के साथ-साथ अफ्रीका दोनों की राजनीति में एक प्रमुख खिलाड़ी है। इसे अफ्रीका और यूरोप के बाजारों के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में भी देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed