{"_id":"61a005f527832644fc7d7e0c","slug":"egg-attack-on-bjd-mp-aparajita-sarangi-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी के वाहन पर फेंके अंडे, दो लोगों को लिया हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी के वाहन पर फेंके अंडे, दो लोगों को लिया हिरासत में
Fri, 26 Nov 2021 03:25 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Nov 2021 03:25 AM IST
सार
मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के पुरी में भाजपा समर्थकों ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के काफिले पर अंडे फेंके थे, ठीक उसके एक दिन के बाद कांग्रेस समर्थकों ने भुवनेश्वर के पास उसी तरह बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी को निशाना बनाया।
विज्ञापन
बनमालीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेरोजगारी और ईंधन सहित विभिन्न वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में बीजेपी सांसद को काले झंडे दिखाए गए। भुवनेश्वर के सांसद के प्रतिनिधि धनेश्वर बारिक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके वाहन पर भी पथराव किया। वहीं बालासोर शहर में नए रेलवे स्टेशन भवन के शिलान्यास समारोह में सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी भाजपा के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
यह घटना भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और बीजद विधायक स्वरूप दास की मौजूदगी में हुई, जो कार्यक्रम में मौजूद थे। जैसे ही बीजद कार्यकर्ताओं ने सीएम पटनायक की जय-जयकार की, भाजपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख भाजपा सांसद सारंगी और स्वरूप दास को वहां से निकाल दिया।