{"_id":"5f7f88c58ebc3e9bea14e26f","slug":"efforts-continue-to-liberate-seven-indians-abducted-in-libya-kidnapped-last-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया में अगवा सात भारतीयों को मुक्त कराने के प्रयास जारी, पिछले महीना हुआ था अपहरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लीबिया में अगवा सात भारतीयों को मुक्त कराने के प्रयास जारी, पिछले महीना हुआ था अपहरण
Fri, 09 Oct 2020 03:16 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 09 Oct 2020 03:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और आंध्र प्रदेश के जिन सात भारतीयों का पिछले माह लीबिया में अपहरण हो गया था, उन्हें मुक्त कराने के प्रयास जारी हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने के लिए भारत लीबियाई अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीयों को 14 सितंबर को आशवरिफ में उस वक्त अगवा कर लिया गया था, जब वे भारत आने के लिए त्रिपोली एयरपोर्ट जा रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार अपहृतों के परिजनों के संपर्क में है और उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।
विज्ञापन