{"_id":"68eb9d3012db75741f068640","slug":"education-must-not-become-privilege-for-a-few-rahul-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: राहुल गांधी बोले- केवल कुछ लोगों के लिए विशेषाधिकार नहीं बननी चाहिए शिक्षा, यह आजादी की असली नींव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: राहुल गांधी बोले- केवल कुछ लोगों के लिए विशेषाधिकार नहीं बननी चाहिए शिक्षा, यह आजादी की असली नींव
Sun, 12 Oct 2025 05:52 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:52 PM IST
सार
Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा सबके लिए होनी चाहिए। यह केवलकुछ लोगों का विशेष अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को लोकतांत्रिक माहौल में विकसित होने वाली वैकल्पिक विनिर्माण प्रणाली बनानी चाहिए और इसके लिए पेरू या अमेरिका से साझेदारी मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत को ऐसी शिक्षा व्यवस्था की जरूरत है, जो देश की विविधता को दर्शाए और केवल कुछ लोगों के लिए ही विशेष अधिकार न बन जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आजादी की असली नींव है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत को ऐसी वैकल्पिक विनिर्माण प्रणाली (मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम) खड़ी करनी होगी, जो लोकतांत्रिक प्रणाली में विकसित हो सके। उन्होंने यह भी सुझाव भी दिया कि अमेरिका या पेरू के साथ साझेदारी इस दिशा में एक सही कदम हो सकता है।
ये भी पढ़ें: चिदंबरम की ऑपरेशन ब्लू स्टार पर टिप्पणी से कांग्रेस में रार, अल्वी बोले- 50 साल बाद ये हमला क्यों?
विज्ञापन
राहुल गांधी ने पेरू के पोंटिफिकल कैथोलिक विश्वविद्यालय और चिली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत की। बातचीत शिक्षा, लोकतंत्र और भू-राजनीति जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही।
कांग्रेस ने राहुल गांधी की इस बातचीत का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए लिखा, भारत को एक वैकल्पिक विनिर्माण प्रणाली की जरूरत है, जो लोकतंत्र में विकसित हो। ऐसे में पेरू या अमेरिका के साथ साझेदारी आगे का रास्ता हो सकती है।
राहुल गांधी ने कहा, शिक्षा की शुरुआत जिज्ञासा से होती है और यह तभी सही दिशा में जाती है ,जब बिना किसी डर या सामाजिक-राजनीतिक बंदिशों के सोचने और सवाल पूछने की पूरी आजादी हो। शिक्षा केवल कुछ लोगों के लिए विशेष अधिकार नहीं बननी चाहिए, क्योंकि यह स्वतंत्रता की बुनियाद है। भारत को ऐसी शिक्षा प्रणाली की जरूरत है जो वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दे, आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करे और देश की विविधता को दर्शाए।
ये भी पढ़ें: 'आरएसएस को स्कूल-कॉलेज और पार्क में कार्यक्रम की न दी जाए अनुमति', प्रियांक खरगे का सरकार पत्र
कांग्रेस ने बताया कि राहुल गांधी ने पेरू के पोंटिफिकल कैथोलिक विश्वविद्यालय और चिली विश्वविद्यालय का दौरा किया और छात्रों के साथ गहरी बातचीत की। पार्टी ने कहा, यह संवाद शिक्षा, लोकतंत्र और वैश्विक राजनीति जैसे विषयों पर केंद्रित रहा और इस पर भी चर्चा हुई कि मौजूदा बहुध्रुवीय विश्व में भारत को आगे कैसे बढ़ना चाहिए। राहुल गांधी कोलंबिया, ब्राजील, पेरू और चिली के एक सप्ताह लंबे दौरे पर हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन