नीट परीक्षा के आयोजन पर बोले शिक्षा मंत्री, हमें पता था कि छात्र साल बर्बाद नहीं करना चाहते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी के बीच मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) का आयोजन रविवार को हुआ था। इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग परीक्षा के आयोजन का विरोध कर रहे थे लेकिन हम जानते थे कि छात्र एक साल बर्बाद करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए 15.97 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से 14.37 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
Out of 15.97 lakh registered candidates, 14.37 lakh students appeared in NEET examinations. Some people were raising questions over the conduct of the examinations but we knew that students didn't want one year to go waste: Union Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank pic.twitter.com/JWBSKMvJTW
— ANI (@ANI) September 14, 2020
यह परीक्षा रविवार को देशभर में 3,800 से अधिक केद्रों पर आयोजित हुई और इसमें करीब 90 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा दो बजे शुरू हुई थी, लेकिन परीक्षा केद्रों पर भीड़ न लगे, इसलिए 11 बजे से प्रवेश शुरू हो गया था। विद्यार्थियों को अलग-अलग समय दिया गया था, ताकि केंद्रों पर भीड़ न लगे और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो सके। यह परीक्षा पहले दो बार स्थगित की जा चुकी है।
एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने महामारी के मद्देनजर परीक्षा में सख्त मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित की थी। एनटीए ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केन्द्रों की संख्या इस बार बढ़ाकर 3,862 कर दी थी। वर्ष 2019 में केंद्रों की संख्या 2,546 थी। नीट की परीक्षा वैसे तीन मई को निर्धारित थी लेकिन बाद में परीक्षा को 26 जुलाई को कराने और फिर 13 सितंबर को कराया जाना तय किया गया था।