फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Educated Muslims must work to oust Mamata govt: BJP's new West Bengal prez Samik

Bengal: 'पढ़े-लिखे मुसलमान ममता सरकार को हटाने के लिए आगे आएं', अध्यक्ष बनते ही समिक भट्टाचार्य ने भरी हुंकार

Sat, 05 Jul 2025 07:58 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 05 Jul 2025 07:58 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष ने ममता सरकार पर तीखे हमले करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार, सांप्रदायिक सौहार्द और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने मुसलमानों, हिंदी भाषियों और सभी बंगालवासियों से ममता सरकार को हटाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Educated Muslims must work to oust Mamata govt: BJP's new West Bengal prez Samik
समिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शनिवार को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में ममता सरकार कट्टरपंथियों को संरक्षण दे रही है और अब वक्त आ गया है कि पढ़े-लिखे मुसलमान आगे आकर इस सरकार को सत्ता से बाहर करें।
विज्ञापन


भाजपा ध्रुवीकरण में विश्वास नहीं रखती- समिक
समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलती है, जो समावेशिता में विश्वास रखते थे। उन्होंने कहा, 'भाजपा ध्रुवीकरण में विश्वास नहीं रखती, हम सबको साथ लेकर विकास के रास्ते पर चलना चाहते हैं। किसी एक समुदाय को खुश करने की राजनीति हम नहीं करते।' उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी राज्य में किसी भी कट्टरपंथी गतिविधि का विरोध करती रहेगी और हिंदुओं तथा अन्य समुदायों पर होने वाले किसी भी हमले का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - आंध्र पुलिस का दावा: गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों में एक बड़ी मछली, बम बनाने में माहिर; जाकिर नाईक से था प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार का आरोप सरकार पर लगाया
समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि ममता सरकार ने खुद मुस्लिम समुदाय के लोगों पर अत्याचार किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब टीएमसी के गुंडों ने मुस्लिमों पर हमले किए, तब पुलिस ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, 'कई मुसलमानों की हत्या हुई, उनके घर जलाए गए। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यह सरकार मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है'।

मुस्लिम युवाओं और पार्टियों से की अपील
उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपील करते हुए कहा, 'पढ़ाई करो, पत्थर मत उठाओ। तुम्हारा भविष्य किताबों में है, न कि नफरत की राजनीति में।' समिक भट्टाचार्य ने आगे कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो मुस्लिम समुदाय की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, खासकर वामपंथियों (लेफ्ट) से अपील की कि वे पार्टी झंडा घर पर रखकर एकजुट हो जाएं और ममता सरकार को हटाने के लिए भाजपा का समर्थन करें। उन्होंने आरोप लगाया, 'वोट काटोगे तो लोग माफ नहीं करेंगे'।

'सब हिंदुस्तानी, चाहे धर्म कोई भी हो'
बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश में जितने लोग हजारों वर्षों से रह रहे हैं, वो सब 'हिंदू' हैं — भले ही उनका धर्म कुछ भी हो। उन्होंने कहा, 'बंधुत्ववाद ही हिंदुत्ववाद है,' यानि भाईचारा ही असली हिंदुत्व है।


विपक्ष की आवाज दबाने और लोकतंत्र खत्म करने का आरोप
भाजपा नेता ने ममता सरकार पर विधानसभा में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी की बातें भी विधानसभा अध्यक्ष ने हटा दीं। उन्होंने आरोप लगाया, 'यह सरकार आलोचना सुनना ही नहीं चाहती। यह तानाशाही है'। 

यह भी पढ़ें - Justice Varma Case: 'सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच रिपोर्ट का कोई सांविधानिक महत्व नहीं', कपिल सिब्बल का बयान

भाषा के नाम पर नफरत फैलाने का आरोप
समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी पर हिंदी भाषी लोगों को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'बिहार और यूपी के लोग यहां सदियों से रह रहे हैं। क्या वो हमारे अपने नहीं हैं? टीएमसी हमेशा से क्षेत्रवाद की राजनीति करती रही है।' उन्होंने यह भी याद दिलाया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कांग्रेस ने कैसे दरकिनार किया था — और उसी रास्ते पर टीएमसी भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed