आंध्र पुलिस का दावा: गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों में एक बड़ी मछली, बम बनाने में माहिर; जाकिर नाईक से था प्रभावित
तमिलनाडु पुलिस गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादी अबुबकर सिद्दीक एक बड़ी मछली बताया है। पुलिस ने दावा किया कि वह आईईडी और टाइमर बम बनाने में माहिर था और कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक की विचारधारा से प्रभावित था। इसके अलावा वह देशभर में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है, जिनमें भाजपा दफ्तर में बम धमाका और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा को निशाना बनाना शामिल है। पुलिस को उसके ठिकानों से हथियार, आईएसआईएस से जुड़ा साहित्य, बम बनाने की सामग्री और भारत के प्रमुख शहरों के नक्शे मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश ने हाल ही में गिरफ्तार किए गए दो संदिग्ध आतंकवादियों में से एक की पहचान 'बड़ी मछली' के रूप में की है, जिसे बम बनाने का कौशल हासिल है। इन संदिग्ध आतंकवादियों को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
कुरनूल रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) कोया प्रवीन ने कहा कि अबुबकर सिद्दीक एक अकेले भेड़िया की तरह काम करता था। वह अपनी आतंकवादी विशेषज्ञता उन लोगों को मुहैया कराता था, जो कट्टरपंथी विचारधारा को साझा करते थे और कट्टरपंथी भगोड़े उपदेशक जाकिर नाइक से प्रभावित थे।
ये भी पढ़ें: Axiom-4: शुभांशु शुक्ला ने किया हड्डियों पर गुरुत्वाकर्षण के असर का अध्ययन, बीमारियों के इलाज में मिलेगी मदद
प्रवीन ने पीटीआई से बातचीत में कहा, यह व्यक्ति (सिद्दीक) जिसमें हमने पकड़का है, वह हमारी सोच से कहीं बड़ी मछली है। यह व्यक्ति कई देश की यात्रा कर चुका है। वह अक्सर खाड़ी देशों की यात्रा करता था। तमिलनाडु के आतंकवाद रोधी दस्ते ने हाल ही में सिद्दीक और उसके साथी मोहम्मद अळी को अन्नामय्या जिले के रायचोटी से गिरफ्तार किया। प्रवीन ने कहा, वह जाकिर नाइक की विचारधारा का अनुयायी है। वह एक अकेला भेड़िया है। वह उसकी सोच से प्रेरित है और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, टाइमर विस्फोटक बनाने में माहिर है।
आज पुलिस ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर एक और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन इस बार कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। हालांकि, कुछ दस्तावेज और पेन ड्राइव जब्त किए गए। इससे पहले की गई तलाशी में पुलिस ने चाकू, दरांती, डिजिटल टाइमर, क्लॉक स्विच, स्पीड कंट्रोलर, बॉल बेयरिंग, नट-बोल्ट, दूरबीन, वॉकी-टॉकी, मोबाइल फोन और हैकिंग सॉफ्टवेयर बरामद किए थे।
ये भी पढ़ें: भगवान जगन्नाथ की 'बहुड़ा यात्रा' शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; भक्तों का सैलाब
पुलिस ने उनके पास से भारत के प्रमुख शहरों के नक्शे, कोडिंग से जुड़ी किताबें, आईएसआईएस से प्रेरित साहित्य, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल स्टोरेज डिवाइस, चेक बुक और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े वित्तीय दस्तावेज भी जब्त किए हैं। तीन जुलाई को पुलिस ने उनके पास से बरामद एक पार्सल बम को नष्ट किया। डीआईजी के अनुसार, सिद्दीक करीब पचास साल का है। वह रायचोटी में बसने के बाद बंगलूरू के मल्लेश्वरम स्थित भाजपा कार्यालय में बम धमाका कर चुका है।
सिद्दीक पर 2011 में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा के दौरान तमिलनाडु के मदुरै में पाइप बम लगाने की कोशिश समेत कई आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.