फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Editors Guild of India said - Journalists should be sensitive in reporting communal violence

जहांगीरपुरी हिंसा: एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा- सांप्रदायिक घटनाओं की रिपोर्टिंग में संवेदनशीलता बरतें पत्रकार

Tue, 19 Apr 2022 07:18 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 19 Apr 2022 07:18 PM IST
सार

मंगलवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर गिल्ड ने कहा कि कई बार समाचारों को ‘सबसे पहले’ प्रकाशित करने की कोशिश में मीडिया यह ध्यान नहीं देता है कि कोई घटना किस कारण से घटी है और तत्काल प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उसके लिए किसी वर्ग को दोषी ठहरा देता है। इसके गंभीर परिणाम होते हैं। पत्रकारों को इससे बचना चाहिए...

विज्ञापन
Editors Guild of India said - Journalists should be sensitive in reporting communal violence
जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सांप्रदायिक हिंसा की रिपोर्टिंग में संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता है। पत्रकारों को इन घटनाओं की रिपोर्टिंग करते हुए सभी पक्षों की बात सुनकर अपने विवेक से सही तथ्यों को जनता के सामने पेश करना चाहिए। यह उनकी पेशेगत जिम्मेवारी के साथ-साथ देश की उस जनता के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन भी है जो अपनी बात रखने के लिए मीडिया पर निर्भर है।

विज्ञापन


मंगलवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर गिल्ड ने कहा कि कई बार समाचारों को ‘सबसे पहले’ प्रकाशित करने की कोशिश में मीडिया यह ध्यान नहीं देता है कि कोई घटना किस कारण से घटी है और तत्काल प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उसके लिए किसी वर्ग को दोषी ठहरा देता है। इसके गंभीर परिणाम होते हैं। पत्रकारों को इससे बचना चाहिए। गिल्ड ने मीडिया संस्थानों और पत्रकारों से समाज के विभाजन का टूल न बनने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed