फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Edible oil : Prices reduced by up to Rs 20 in major markets, see the list of 11 states here

खाद्य तेल : देश के प्रमुख बाजारों में सात से 20 रुपये तक घटे दाम, यहां देखें सूची

Sat, 06 Nov 2021 04:10 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 06 Nov 2021 04:10 AM IST
सार

केंद्रीय खाद्य सचिव ने शुक्रवार को कहा कि आयात शुल्क में कटौती और अन्य सरकारी उपायों की वजह से कीमतें घटी हैं। इसके साथ ही ब्रांडेड तेल कंपनियों ने भी नए स्टॉक के लिए अपनी दरों में संशोधन किया है।

विज्ञापन
Edible oil : Prices reduced by up to Rs 20 in major markets, see the list of 11 states here
पाम तेल - फोटो : social media

विस्तार

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने के बाद देशभर के प्रमुख बाजारों में खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में 7-20 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने आयात शुल्क में कटौती के साथ जो अन्य उपाय किए हैं, उससे दाम घटे हैं। ब्रांडेड तेल कंपनियों ने भी नए स्टॉक के लिए दरों में संशोधन किया है। घरेलू खाद्य तेल के दाम वैश्विक कीमतों के अनुरूप बढ़े हैं। इंडोनेशिया, ब्राजील और अन्य देशों में जैव ईंधन के लिए खाद्य तेलों को उपयोग में लाने के बाद इनकी उपलब्धता कम हुई है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


पांडेय ने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं को उच्च कीमतों से राहत देने के लिए कई कदम उठाए हैं। हम देशभर के 167 केंद्रों में इसके असर को साझा कर खुश हैं। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर से 3 नवंबर, 2021 के बीच दिल्ली में पाम तेल की खुदरा कीमत 139 रुपये से 5 रुपये घटकर 133 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। यूपी के अलीगढ़ में यह 140 रुपये से 18 रुपये गिरकर 122 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि तमिलनाडु के कुड्डालोर में यह 7 रुपये घटकर 125 रुपये किलो रह गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सरसों तेल की कीमतों में भी गिरावट का रुझान देखने जा रहे हैं। सरसों की मौजूदा बुवाई पिछले साल की तुलना में बेहतर है। रबी की फसल सरसों की बुवाई का रकबा एक साल पहले की अवधि की तुलना में 11 फीसदी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह स्टॉक सीमा की समीक्षा 
खाद्य सचिव ने कहा कि वास्तव में उद्योग निकाय एसईए ने अपने वितरण, खुदरा और थोक विक्रेताओं को पुराने स्टॉक पर भी उपभोक्ताओं को आयात शुल्क में कटौती का फायदा देने की सलाह दी है। पेट्रोल और डीजल की दरों में कमी का स्थानीय खाद्य तेल की कीमतों पर भी व्यापक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि वितरण लागत कम हो जाएगी। 


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगले सप्ताह राज्यों के साथ स्टॉक सीमा की स्थिति की समीक्षा करेगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार ने कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए थोक और खुदरा विक्रेताओं पर 25 टन तक स्टॉक रखने की सीमा तय की है। तीन और राज्य इसे लागू करने के अंतिम चरण में हैं।

इन शहरों में इतने घटे दाम

बाजार पाम तेल मूंगफली सोया तेल
दिल्ली 6 7 5
अलीगढ़ (यूपी) 18 5 5
जोवाई (मेघालय) 10 10 5
डिंडिगुल (तमिलनाडु) 5 - -
कुड्डालोर (तमिलनाडु) 7 10 -
सागर (मध्य प्रदेश) - 10 7
करीमनगर (तेलंगाना) - 5 -
लुधियाना (पंजाब) - - 5

(कीमत : रुपये प्रति किलोग्राम में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed