फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Edible oil companies will have to remove packing temperature details by July 15

Edible oil: खाद्य तेल कंपनियों को 15 जुलाई तक हटाने होंगे पैकिंग तापमान के विवरण, सरकार ने दिए आदेश

Tue, 31 Jan 2023 05:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 05:55 AM IST
सार

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के ताजा आदेश के अनुसार, उद्योगों की ओर से अप्रयुक्त पैकेजिंग सामग्री को समाप्त करने के अनुरोध पर विचार करते हुए समयसीमा छह महीने बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
Edible oil companies will have to remove packing temperature details by July 15
खाद्य तेल - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

सरकार ने खाद्य तेल निर्माताओं, पैकर्स एवं आयातकों को पैकिंग के समय तापमान के बजाय ऊपरी लेबल पर मात्रा-वजन के संदर्भ में शुद्ध मात्रा के उल्लेख के लिए 6 माह का समय और दिया है।
विज्ञापन


अनुचित कारोबारी तरीकों को रोकने के मकसद से इन कंपनियों को 15 जुलाई तक पैकिंग तापमान के विवरण हटाने होंगे। इससे पहले, लेबलिंग को सही करने के लिए इकाइयों को 15 जनवरी की समय-सीमा दी गई थी।
विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के ताजा आदेश के अनुसार, उद्योगों की ओर से अप्रयुक्त पैकेजिंग सामग्री को समाप्त करने के अनुरोध पर विचार करते हुए समयसीमा छह महीने बढ़ाई गई है। राज्यों के विधिक मापविज्ञान अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे खाद्य तेल निर्माताओं, पैकर्स और आयातकों के बीच भी इस संबंध में जागरूकता पैदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed