Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Edappadi K Palaniswami deliberately blocked ambulance from passing; caused them harm- Udhayanidhi Stalin

Tamil Nadu: 'रैली के बीच पलानीस्वामी ने जानबूझकर रोकी एंबुलेंस, मरीज को नहीं मिलने दिया इलाज', उदयनिधि का आरोप

Mon, 08 Sep 2025 01:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 08 Sep 2025 01:41 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन एंबुलेंस विवाद के बाद नेता विपक्ष और अन्नाद्रमुक के महासचिव ईके पलानीस्वामी पर करारा बोला है। उन्होंने कहा- चुनावी रैली के बीच पलानीस्वामी ने जानबूझकर रोकी एंबुलेंस, मरीज को नहीं इलाज मिलने दिया।

विज्ञापन
Edappadi K Palaniswami deliberately blocked ambulance from passing; caused them harm- Udhayanidhi Stalin
ईके पलानीस्वामी पर उदयनिधि स्टालिन का हमला - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार को एआईएडीएमके के महासचिव और विधानसभा में विपक्ष के नेता ई.के. पलानीस्वामी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वेल्लोर जिले में कुछ दिन पहले पलानीस्वामी ने जानबूझकर एक एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया और मरीजों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। बता दें कि हाल ही में वेल्लोर के आनाकट्ट इलाके में पलानीस्वामी के चुनावी अभियान के दौरान एक एंबुलेंस भीड़ के बीच से निकलना चाह रही थी। इस दौरान पलानीस्वामी ने एंबुलेंस ड्राइवर पर चिल्लाया, जिससे विवाद बढ़ गया। इस घटना की तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए. सुब्रमणियन ने भी कड़ी निंदा की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka Clashes: भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान झड़प, सभी आरोपी गिरफ्तार; भाजपा ने सरकार को घेरा
विज्ञापन


पलानीस्वामी को जनता सबक सिखाएगी- उदयनिधि
उदयनिधि स्टालिन ने एक राजनीतिक कार्यक्रम में कहा, 'कुछ दिन पहले विपक्ष के नेता ने एंबुलेंस को रास्ता रोका और हर संभव कोशिश की कि मरीजों को परेशानी हो। यह घटना जनता ने अपनी आंखों से देखी और इसकी कड़ी निंदा की।' उन्होंने पलानीस्वामी को चेतावनी दी कि तमिलनाडु की जनता जल्द ही उन्हें कड़ा सबक सिखाएगी। उदयनिधि ने कहा, 'अगर पलानीस्वामी नहीं समझे, तो जनता उनकी पार्टी और आंदोलन को ऐसी स्थिति में ले आएगी कि उन्हें खुद एंबुलेंस में जाना पड़ेगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी और इग्लैंड की यात्रा से लौटे सीएम स्टालिन
इस बीच, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सोमवार को इंग्लैंड और जर्मनी की सप्ताहभर की विदेश यात्रा से चेन्नई लौट आए। उन्होंने बताया कि इस दौरे को "सफल" कहा जा सकता है क्योंकि 33 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिनसे 15,516 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश तमिलनाडु में आएगा। 

 यह भी पढ़ें - SC: 'अगर आप राजनेता हैं तो आपको मोटी चमड़ी रखनी चाहिए', कोर्ट ने खारिज की सीएम रेवंत के खिलाफ भाजपा की याचिका

सीएम स्टालिन ने कहा कि दस नई कंपनियां तमिलनाडु में निवेश करने के लिए तैयार हैं और पहले से मौजूद 17 कंपनियां अपने कारोबार का विस्तार करने का फैसला कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि एक जर्मन कंपनी को पहली बार तमिलनाडु की क्षमता के बारे में जानकारी दी गई, क्योंकि अब तक उन्हें सिर्फ अन्य राज्यों की जानकारी ही दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed