फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED wants to interrogate Syed Ali Shah Geelani son-in-law

सैयद अली शाह गिलानी के दामाद व वटाली से पूछताछ करना चाहती है ईडी

Sat, 16 Mar 2019 03:31 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 16 Mar 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
ED wants to interrogate Syed Ali Shah Geelani son-in-law
Syed Ali Shah Geelani (File)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) टैरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अलताफ शाह उर्फ फंटूश से मनी लांड्रिंग के सिलसिले में पूछताछ करना चाहती है। एजेंसी गुरुग्राम में जब्त की गई हाफिज सईद की संपत्ति के संबंध में पूछताछ कर सकती है। ईडी ने इस बाबत कोर्ट में आवेदन पेश किया है। अदालत इस आवेदन पर 19 मार्च को सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के विशेष एनआईए जज राकेश स्याल के समक्ष ईडी के विशेष अधिवक्ता नितेश राणा ने आवेदन दायर कर कहा है कि मनी लांड्रिंग के सिलसिले में अलताफ शाह, जम्मू कश्मीर के रसूखदार व्यवसायी जहूर वटाली तथा दुबई के व्यवसायी नवल किशोर कपूर से पूछताछ करनी है। इसलिए इन आरोपियों से जेल में पूछताछ करने की अनुमति दी जाए। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम में कुछ दिन पहले हाफिज सईद की संपत्ति का पता चला था। यह संपत्ति सईद के संगठन फलाह ए इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) ने वटाली के जरिए गुरुग्राम में एक विला खरीदा था। हालांकि इसकी खरीद वटाली ने की थी लेकिन इस पर नियंत्रण सईद का था। इस संपत्ति को चार दिन पहले ईडी ने जब्त कर लिया है। इसके सिलसिले में ईडी इन तीन आरोपियों से पूछताछ करना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने इन आरोपियों को आतंकी फंडिंग मामले में 2017 में गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह तीनों आरोपी तिहाड़ जेल में निरुद्घ हैं। इन आरोपियों के खिलाफ एनआईए आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है। इस आरोप पत्र में हिजबुल चीफ सैयद सलाउद्दीन, मुंबई हमलों के  मास्टरमाइंड हाफि सईद को भी आरोपी बनाया गया है। इन लोगों पर देश के खिलाफ युद्घ छेडने व कश्मीर घाटी में आतंकी साजिश तथा पत्थरबाजी की फंडिंग का आरोप बनाया गया है। 


एनआईए ने आरोप पत्र में पाकिस्तानी आतंकियों के अलावा दस अन्य लोगों पर अपराधिक साजिश, देशद्रोह व अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। इन आरोपियों के खिलाफ ईडी ने शिकायत जांच शुरु कर दी है। इसी कड़ी में गुरुग्राम की संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed