{"_id":"5d7891df8ebc3e93be6332c7","slug":"ed-wants-to-ask-questions-from-chidambaram-about-inx-media-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"INX मीडिया केस: चिदंबरम ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल की जमानत की अर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INX मीडिया केस: चिदंबरम ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल की जमानत की अर्जी
Wed, 11 Sep 2019 10:26 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:26 PM IST
सार
- चिदंबरम की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं।
- आईएनएक्स मीडिया मामले में ईडी उन्हें हिरासत में ले कर पूछताछ करना चाहता है।
- इसके लिए ईडी की तरफ से विशेष अदालत में अर्जी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
आईएनएक्स मीडिया केस में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। साथ ही सीबीआई केस में न्यायिक हिरासत के फैसले को भी चुनौती दी है। गौरतलब है कि चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ चिदंबरम की की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आईएनएक्स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें हिरासत में ले कर पूछताछ करना चाहता है।
विज्ञापन
इसके लिए ईडी की तरफ से विशेष अदालत में अर्जी दाखिल की जाएगी। जिसमें ईडी चिदंबरम की हिरासत की मांग करेगा। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है। गौरतलब है कि चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चिदंबरम के निजी सचिव केवीके पेरुमल से ईडी ने पूछताछ की है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है । ईडी 12 सितंबर को फिर से पूछताछ कर सकती है।