{"_id":"5cf9a05bbdec2207066cb7d8","slug":"ed-to-widen-probe-in-icici-bank-videocon-loan-fraud-case-chanda-kochhar-to-be-grilled-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने बढ़ाया जांच का दायरा, वीडियोकॉन कर्ज घोटाले में फिर होगी चंदा कोचर से पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी ने बढ़ाया जांच का दायरा, वीडियोकॉन कर्ज घोटाले में फिर होगी चंदा कोचर से पूछताछ
Fri, 07 Jun 2019 04:53 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 07 Jun 2019 04:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडी ने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन कर्ज घोटाले में अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब मनी लान्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के अलावा भी कई अन्य अधिकारी भी आ गए हैं।
विज्ञापन
ईडी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि एजेंसी कोचर को इस मामले में पूछताछ के लिए दोबारा बुलाएगी। उनके अलावा संदेह के घेरे में आए कई अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
ईडी के अधिकृत सूत्रों के मुताबिक, चंदा को इस मामले में दोबारा पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को ही उपस्थित होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं।
सूत्रों ने कहा कि फिलहाल चंदा ने खराब स्वास्थ्य और कुछ निजी प्रतिबद्धताओं का हवाला देकर एजेंसी से उपस्थित होने के लिए थोड़ा समय मांगा है। लेकिन वह जल्द ही एजेंसी के सामने उपस्थित होंगी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने वीडियोकॉन को कर्ज देने के लिए हुई सौदेबाजी को स्पष्ट करने के लिए बैंक के कई अन्य अधिकारियों को तलब किया है। इन सभी से चंदा के बयान के आधार पर सवाल पूछे जाएंगे।
बता दें कि ईडी ने 1875 करोड़ रुपये के इस घोटाले में बैंक के सीईओ पद से हटाई जा चुकी चंदा और उनके पति दीपक कोचर से पिछले महीने भी सवाल किए थे और उनके बयान दर्ज किए थे। इसके लिए चंदा और दीपक को कई बार एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित होना पड़ा था। इन दोनों के अलावा दीपक के भाई राजीव कोचर से भी कई बार पूछताछ की गई थी।
अटैच की जा सकती है कोचर परिवार की संपत्ति
सूत्रों ने यह भी बताया कि ईडी कोचर परिवार और अन्य लोगों की संपत्ति के ब्योरे का भी परीक्षण कर रही है। इस संपत्ति को प्रिवेंशन ऑफ मनी लान्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत अस्थायी तौर पर अटैच किया जा सकता है।