फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED team reaches Hemant Soren residence in Delhi after summons against him in Corruption Case news and updates

ED: हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची ईडी की टीम, एजेंसी ने पहले ही दी थी चेतावनी

Mon, 29 Jan 2024 10:47 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 29 Jan 2024 10:47 AM IST
सार

नौवें समन में हेमंत सोरेन को 27 जनवरी से 31 जनवरी तक ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। एजेंसी ने उनसे पेशी के लिए जल्द तारीख बताने को कहा था।

विज्ञापन
ED team reaches Hemant Soren residence in Delhi after summons against him in Corruption Case news and updates
हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम सोमवार सुबह ही पहुंच गई। गौरतलब है कि ईडी ने पहले ही सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि सोरेन या तो पेशी के लिए 29 या 31 जनवरी की तारीख दें या फिर ईडी के अधिकारी खुद ही उनसे पूछताछ करने पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन


सीएम सोरेन के खिलाफ ईडी की तरफ से नौ समन जारी
ईडी की तरफ से हेमंत सोरेन को अबतक नौ समन जारी किए गए हैं। आठवें समन में उनसे 6 जनवरी से 20 जनवरी तक पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। इस पर हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी को ईडी को उनके आवास पर पूछताछ के लिए आने को कहा था। ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेने की याचिका खारिज कर दी थी। 
विज्ञापन


वहीं नौवें समन में हेमंत सोरेन को 27 जनवरी से 31 जनवरी तक ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने शनिवार को हेमंत सोरेन के आवास पर उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
झारखंड की राजधानी रांची में बजरा इलाके में 7.16 एकड़ जमीन से जुड़े कथित भूमि घोटाले में हेमंत सोरेन से पूछताछ होनी है। इस मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार हाई प्रोफाइल लोगों में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन, भानु प्रताप प्रसाद, व्यवसायी अमित अग्रवाल और बिष्णु अग्रवाल शामिल हैं। 


इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने हेमंत सोरेन को कई समन जारी किए थे, लेकिन समन जारी होने के बाद भी हेमंत सोरेने पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे थे। बीते शनिवार को ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने हेमंत सोरेन के आवास पर जाकर ही उनसे कई घंटे पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed