फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED summons TMC MLA Sudipta Roy for questioning in R G Kar case kolkata

RG Kar case: वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ईडी के सामने पेश हुए तृणमूल विधायक; पूछताछ के लिए भेजा गया था समन

Thu, 19 Sep 2024 02:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 19 Sep 2024 02:50 PM IST
सार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार कक्ष में नौ अगस्त को प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला था। घटना के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले में लगातार नए-नए पहलू सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
ED summons TMC MLA Sudipta Roy for questioning in R G Kar case kolkata
ED - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को एक महीना से अधिक समय बीत चुका है। देशभर में अभी भी नाराजगी है। राज्य सरकार और बंगाल पुलिस की लगातार किरकिरी हो रही है। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक डॉ. सुदीप्त रॉय  कोलकाता स्थित आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। 

विज्ञापन

सुदीप्त रॉय पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा, आरजी कर रोगी कल्याण समिति का प्रभार भी उन्हीं के पास है। वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के मामले में सीबीआई भी टीएमसी विधायक से पूछताछ कर चुकी है। 
विज्ञापन


आज दोपहर करीब एक बजे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक साल्ट लेक इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे। 

पहले घर पर हुई थी छापेमारी
इससे पहले मंगलवार को ईडी ने कुछ अन्य लोगों के अलावा श्रीरामपुर के विधायक रॉय के परिसरों की तलाशी ली थी। रॉय को पूछताछ के लिए गुरुवार को कोलकाता में ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के अलावा जब्त किए गए कुछ फोन को उनकी मौजूदगी में खोला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार कक्ष में नौ अगस्त को प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला था। घटना के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस सिलसिले में कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। फुटेज में रॉय तड़के सुबह चार बजकर तीन मिनट पर सेमिनार कक्ष की ओर जाता दिखा था। तनाव बढ़ता देख कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को जांच सीबीआई को सौंप दी थी। उसके बाद सीबीआई ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष और उनके कथित तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। 




सीबीआई की एफआईआर के बाद ईडी सख्त
सीबीआई की धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी के बाद ईडी ने इस मामले में दखल दिया है। संदीप घोष के ठिकानों पर छापेमारी के बाद ईडी ने दावा किया था कि उनकी पत्नी ने पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों से उचित मंजूरी लिए बिना दो अचल संपत्तियां खरीदीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed