{"_id":"62d6e2fe10ee1b681b314cc1","slug":"ed-summons-sanjay-raut-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Raut: अब सात अगस्त को संजय राउत से पूछताछ करेगी ED, मानसून सत्र के चलते आज नहीं हुए थे पेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sanjay Raut: अब सात अगस्त को संजय राउत से पूछताछ करेगी ED, मानसून सत्र के चलते आज नहीं हुए थे पेश
Wed, 20 Jul 2022 02:06 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:06 PM IST
सार
संजय राउत के वकील ने कहा, ईडी ने हमें पूछताछ के लिए सात अगस्त का समय दिया है। उन्होंने बताया, संजय राउत सात अगस्त को ईडी के सामने पेश होंगे।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना सांसद संजय राउत सात अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे। ईडी ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया है और पूछताछ के लिए समय दिया है। संजय राउत के वकील ने बताया कि सात अगस्त को राउत ईडी के सामने पेश होंगे। दरअसल, राउत को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन मानसून सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के कारण वह ईडी दफ्तार नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
संजय राउत ने इस पर कहा था कि अभी संसद का सत्र चल रहा है, इसलिए उन्हें पेशी में छूट चाहिए। उन्होंने कहा, मैं फिलहाल दिल्ली में रहूंगा। साथ ही उन्होंने ईडी से पूछताछ के लिए अगली तारीख भी मांगी थी।
विज्ञापन
संजीत पाटकर से हुई थी पूछताछ
मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं और संजय राउत की पत्नी और कथित सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने राउत को तलब किया है ईडी ने पात्रा चावला भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत के करीबी सहयोगी सुजीत पाटकर से मंगलवार को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन
सांसद राउत ने आरोप को निराधार बताया
उद्धव ठाकरे खेमे के राज्यसभा सांसद राउत ने किसी भी गलत काम से इनकार किया था और आरोप लगाया था कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के कारण निशाना बनाया जा रहा है। राउत को एजेंसी के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।
इस मामले में 1 जुलाई को उनसे पूछताछ की गई थी और उन्होंने जांच अधिकारी के साथ करीब 10 घंटे बिताये थे। इस दौरान पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था। राउत ने बाहर निकलते समय संवाददाताओं से कहा कि मैंने पूरा सहयोग दिया और उनके सभी सवालों के जवाब दिए। अगर वे मुझे बुलाएंगे तो मैं फिर हाजिर होऊंगा। उन्होंने कहा कि वह इस दौरान निडर थे क्योंकि उन्होंने जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया है।
उनसे पूछताछ ऐसे वक्त पर हुई है जब शिवसेना विद्रोह के कारण दोफाड़ हो गई है। जिसमें एक तरफ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और दूसरी तरफ वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। दोनों के बीच पार्टी के प्रतीक और संगठन के नियंत्रण को लेकर खींचतान चल रही है।