फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED summons Karti Chidambaram

कार्ति चिदंबरम को ईडी ने भेजा समन

Tue, 05 Jul 2016 11:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
ED summons Karti Chidambaram
कार्ती चिदंबरम

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ती चिदंबरम को टूजी घोटाला के एयरसेल-मैक्सिस मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में समन जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने नोटिस जारी कर कार्ति को व्यक्तिगत तौर पर या अधिकृत प्रतिनिधि के जरिए पेश होने को कहा था।

विज्ञापन


साथ ही उन्हें व्यक्तिगत फाइनेंशियल दस्तावेजों के अलावा फर्म से संबंधित दस्तावेज भी इस सप्ताह दाखिल करने को कहा था लेकिन ऐसा माना जाता है कि कार्ति ने जवाब देने के लिए और वक्त मांगा। एजेंसी ने उन्हें दस्तावेज जमा करवाने के लिए इस महीने के पहले पखवाड़े का समय दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जिस मामले की जांच पिछले एक साल से चल रही है उसमें कार्ति को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कार्ति को यह समन जांच अधिकारी और डिप्टी डायरेक्टर राजेश्वर सिंह ने जारी किया है। जांच एडवांटेज स्ट्रैटजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड और चेस ग्लोबल एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है, जहां कार्ती निदेशक रहे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य कंपनियां भी हैं। उनके खिलाफ यह जांच कठोर पीएमएलए के कथित उल्लंघन को लेकर चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed