फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Summon Sonia Rahul Gandhi BJP Raheshwar Singh vs Congress Adhir Ranjan Chaudhary Latest News Update

भाजपा-कांग्रेस में रार: अधीर रंजन का राजेश्वर सिंह पर निशाना, कहा- ईडी के जरिए सोनिया-राहुल को डराया जा रहा

Fri, 10 Jun 2022 04:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 10 Jun 2022 04:05 PM IST
सार

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन किया था। इसके तहत राहुल गांधी 13 जून को ईडी के सामने पेश हो सकते हैं, जबकि सोनिया ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ईडी ने तीन हफ्तों का समय मांगा है।

विज्ञापन
ED Summon Sonia Rahul Gandhi BJP Raheshwar Singh vs Congress Adhir Ranjan Chaudhary Latest News Update
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी के समन पर राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। पहले भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा। अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मामले में पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे ED के जरिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को डराना चाहते हैं। बुलाए जाने पर वे चले जाते हैं। कानून की अवहेलना की बात नहीं है, ऐसा कहने वाले व्यक्ति को बता देना चाहिए कि BJP के ब्रोकर के रूप में काम करने से आपको विधायक पद मिला। ऐसा करते रहने पर शायद आपको सांसद का पद भी मिल जाए।

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 13 जून को प्रवर्तन निदेशालय में होने वाली पेशी पर कांग्रेस के सत्याग्रह पर भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि कानून हमेशा कांग्रेस से ऊपर है। कांग्रेस को ईडी को जांच में सहयोग करना चाहिए। पीएम मोदी ने भी एसआईटी के सामने उपस्थित होकर कानूनी प्रक्रिया का पालन किया था। राहुल गांधी को पीएम मोदी से सीख लेनी चाहिए। 
विज्ञापन


इस पर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया कि कांप कहे रहे हो राजेश्वर सिंह। सत्याग्रह तो महात्मा गांधी ने भी किया था, तब भी कायर कांपते थे, आज भी कांप रहे हैं। इसके बाद राजेश्वर ने पलटवार करते हुए लिखा कि यूपी कांग्रेस 7 सीट वाली कार से 2 सीट वाले स्कूटर पर आ गई है, लेकिन अब भी कुछ समझ नहीं पाए। कांग्रेस को कड़ी मेहनत करनी होगी अन्यथा कांग्रेस के लिए एक पहिए की गाड़ी तैयार करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन किया था। इसके तहत राहुल गांधी 13 जून को ईडी के सामने पेश हो सकते हैं, जबकि सोनिया ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ईडी ने तीन हफ्तों का समय मांगा है। इससे पहले पार्टी ने शक्तिप्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एआईसीसी महासचिवों, प्रभारी और पीसीसी प्रमुखों की एक बैठक हुई थी।


बताया जा रहा है कि कांग्रेस 13 जून को ताकत दिखाने की तैयारी कर रही है, जिस दिन ईडी ने राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक, 13 जून को कांग्रेस पूरे भारत के सभी राज्यों में ईडी कार्यालयों के सामने सत्याग्रह करेगी। दिल्ली में ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सभी सांसद और सीडब्ल्यूसी सदस्य ईडी कार्यालय तक मार्च करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed