फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Stops TMC MP Abhishek Banerjee's Relative Menaka Gambhir From Flying Overseas

Coal Smuggling Case: ED ने अभिषेक बनर्जी की साली को विदेश जाने से रोका, पूछताछ के बाद एयरपोर्ट से वापस लौटीं

Sun, 11 Sep 2022 11:53 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 11 Sep 2022 11:53 AM IST
सार

ED Questioned Maneka Gambhir : प्रवर्तन निदेशालय ने अभिषेक बनर्जी की साली मेनका को एयरपोर्ट पर रोक दिया और कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन सौंप दिया।

विज्ञापन
ED Stops TMC MP Abhishek Banerjee's Relative Menaka Gambhir From Flying Overseas
अभिषेक बनर्जी और मेनका गंभीर - फोटो : Social Media

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर को शनिवार शाम प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने कोलकाता हवाईअड्डे पर रोक दिया और कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन सौंप दिया। मेनका गंभीर  रात करीब नौ बजे बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाली थीं। सूत्रों के अनुसार संघीय जांच एजेंसी द्वारा मेनका के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर आव्रजन मंजूरी से वंचित कर दिया गया। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सूचित किया गया जिसके बाद वे हवाईअड्डे पहुंचे, उनसे पूछताछ की और यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


मेनका की तस्वीर सेकैन होते ही सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मेनका रात करीब 7.45 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचीं। फिर नौ बजकर 10 मिनट पर उनकी फ्लाइट थी। लेकिन जैसे ही सुरक्षा कैमरे में मेनका की तस्वीर कैद होने के बाद सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा। इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और एयरपोर्ट अधिकारियों की टीम ने उन्हें घेरे में ले लिया और एक कमरे में बैठा दिया।
विज्ञापन


ईडी ने समन सौंपा
ईडी के अधिकारियों ने बाद में कोयला तस्करी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में अपने कार्यालय में सोमवार (12 सितंबर) को सुबह 11 बजे एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए समन सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला और अभिषेक की साली पर क्या है आरोप?
बता दें कि कोयला तस्करी मामले का मास्टरमाइंड अनूप माझी उर्फ लाला है। आरोप है कि वह अभिषेक बनर्जी का खास रहा है। लाला के खाते से कोयला तस्करी मामले से जुड़े अरबों रुपये का ट्रांसफर विदेश किया गया है।  इसमें अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी और उनकी साली मेनका गंभीर के बैंकॉक स्थित खाते का इस्तेमाल हुआ है। दोनों मूल रूप से बैंकॉक में ही पली बढ़ी हैं और उनके मां-बाप वहीं रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed