{"_id":"5f4981528ebc3e3cdb4e0a43","slug":"ed-sends-summons-to-goa-hotelier-gaurav-arya-in-sushant-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत केस: गोवा के होटल कारोबारी को समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशांत केस: गोवा के होटल कारोबारी को समन
Sat, 29 Aug 2020 03:42 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 Aug 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गोवा के होटल कारोबारी को समन भेजा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, गौरव आर्या नामक कारोबारी को 31 अगस्त को ईडी के मुंबई दफ्तर में पेश होने को कहा गया है। हालांकि गौरव आर्या के मौजूद नहीं रहने पर उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के मोबाइल फोन से 2017 में गौरव को मेसेज भेजे गए थे और दोनों के बीच प्रतिबंधित ड्रग्स को लेकर बात हुई थी। इसके साथ ही केंद्रीय एजेंसी कुछ और लोगों को भी समन भेजने की तैयारी में है। इन लोगों पर ड्रग्स को लेकर रिया के संपर्क में रहने का शक है। दरअसल, ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। इससे पहले, सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया जेटली से भी मामले में पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
रिया को मीडिया में पब्लिसिटी से रोका जाए
सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने टीवी चैनल द्वारा आरोपी रिया चक्रवर्ती का इंटरव्यू करने पर आपत्ति जताई है। विकास सिंह ने शुक्रवार को कहा, कानून मामले में शामिल लोगों के मीडिया प्रचार पर रोक लगनी चाहिए। अगर वे निर्दोष हैं तो यह उनकी प्रतिष्ठा को खराब करता है और अगर वे दोषी हैं तो यह उन्हें अनुचित दृश्यता प्रदान करता है।
विज्ञापन