फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED sends report to its headquarter on Sandeshkhali attack

Bengal: छापेमारी के दौरान अधिकारियों पर हुए हमले की रिपोर्ट ईडी ने मुख्यालय को सौंपी, NIA जांच की मांग की

Mon, 08 Jan 2024 02:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 08 Jan 2024 02:03 PM IST
सार

टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर हुए हमले की रिपोर्ट ईडी अपने मुख्यालय को सौंप चुकी है। उन्होंने इस रिपोर्ट में एनआईए जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
ED sends report to its headquarter on Sandeshkhali attack
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल में छापेमारी के दौरान अपनी टीम पर हुए हमले पर अपने मुख्यलय को एक रिपोर्ट सौंपी है। पिछले हफ्ते शुकवार को ईडी ने राशन वितरण प्रणाली में घोटाले मामले के तहत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान टीएमसी समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


मामले की एनआईए जांच की मांग 
एक अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर ईडी अब एनआईए जांच की मांग कर सकता है। उन्होंने कहा, 'ईडी अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर दो पन्नों की रिपोर्ट रविवार को भेजा गया। हमने इस रिपोर्ट में हर एक मिनट का जिक्र किया है। इसी के साथ हमने हमले की वीडियो भी भेजी है। मीडिया रिपोर्ट भी भेजी गई है।'
विज्ञापन


अधिकारी ने आगे कहा, 'रिपोर्ट में उस दिन बशीरहाट पुलिस की भूमिका का भी जिक्र किया गया है कि हमला होते ही वे कैसे दो पहिया वाहनों पर सवार होकर भाग गए।' हमले को लेकर ईडी ने पहले ही नजात पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा चुकी है। आरोपी टीमसी नेता के परिवार और राज्य पुलिस ने भी केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि घटना वाली रात राशन वितरण मामले में एक अन्य टीएमसी नेता शंकर आध्या के घर पर छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों को इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था।

क्या था मामला
बोंगांव में टीएमसी नेता के करीबी सहयोगी की आइसक्रीम फैक्ट्री समेत दो अन्य स्थानों पर तलाशी रात 10 बजे तक जारी रही। ईडी अधिकारियों ने राशन घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में कम से कम 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।


गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान भीड़ ने प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला किया और उसके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। टीम के तीन अधिकारियों को भीड़ के हमले में गंभीर चोटें आईं और उनके निजी सामान जैसे मोबाइल फोन और वॉलेट छीन लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed