{"_id":"60d794168ebc3e2ee40d2ff4","slug":"ed-seizes-land-worth-six-crores-in-kolkata-in-coal-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी की कार्रवाई: कोयला चोरी मामले में कोलकाता में छह करोड़ की जमीन जब्त की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी की कार्रवाई: कोयला चोरी मामले में कोलकाता में छह करोड़ की जमीन जब्त की
Sun, 27 Jun 2021 02:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:25 AM IST
सार
- सांसद अभिषेक बनर्जी और उनके परिजनों पर भी लाभ लेने का है आरोप
- इस मामले में अब तक 171.86 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में अवैध कोयला खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को 6 करोड़ रुपए की जमीन जब्त की है। सीबीआई ने ईस्टर्न कोल फील्ड के आसनसोल के पास कुनुस्तोरिया और काजोरा क्षेत्र से करोड़ों के कोयला चोरी के मामले में नवंबर 2020 में मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज किया था। इस मामले में स्थानीय व्यक्ति अनूप मांझी उर्फ लाला मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
ईडी ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उनके परिजनों को इस अवैध कमाई का लाभ मिला है। ईडी के बयान में कहा गया है कि जब्त की गई जमीन देशप्राण शसमल रोड पर स्थित है और यह वेस्ट एंड पिगमेंट्स केमिकल प्रा लि. और देशप्राण प्रॉपर्टीज के हैं।
विज्ञापन
ईडी के दावे के मुताबिक जांच में पाया गया कि इस जमीन की खरीद में 6 करोड़ रुपए एटीबी इंफ्रा लिमिटेड के खाते में डाले गए थे जिसके मालिक विनय मिश्रा और विकास मिश्रा हैं। गौरतलब है कि विकास मिश्रा तृणमूल नेता विनय मिश्रा का भाई है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
ईडी के मुताबिक विनय देश छोड़कर भाग गया। इस मामले में बांकुड़ा के इंस्पेक्टर इंचार्ज अशोक कुमार मिश्रा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में अब तक 171.86 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।