फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED searches Telangana minister premises others in money laundering case news in hindi

Telangana: तेलंगाना मंत्री श्रीनिवास रेड्डी के परिसर पर ईडी का छापा, धनशोधन मामले के तहत की गई कार्रवाई

Fri, 27 Sep 2024 11:29 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 27 Sep 2024 11:29 AM IST
सार

मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला श्रीनिवास रेड्डी के बेटे राघव समूह के हर्ष रेड्डी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की शिकायत से सामने आया। उनपर पांच करोड़ रुपये की सात घड़ियां खरीदने का आरोप है।

विज्ञापन
ED searches Telangana minister premises others in money laundering case news in hindi
प्रवर्तन निदेशालाय - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत शुक्रवार को तेलंगाना के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी और अन्य लोगों के परिसरों पर छापेमारी की। हैदराबाद समेत राज्य के पांच परिसरों में छापेमारी की गई। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला श्रीनिवास रेड्डी के बेटे राघव समूह के हर्ष रेड्डी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की शिकायत से सामने आया। उनपर पांच करोड़ रुपये की सात घड़ियां खरीदने का आरोप है। इसका भुगतान 100 करोड़ रुपये के हवाला और क्रिप्टो करेंसी रैकेट से जुड़ा है। इस मामले में  नवीन कुमार नाम का एक व्यक्ति ईडी की जांच के दायरे में है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
28 मार्च को हैदराबाद में एक परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी को समन भेजा गया था। बता दें कि इस कंपनी के निदेशक हर्षा रेड्डी है। पांच फरवरी को तस्करी का मामला दर्ज किया गया था, जब हांगकांग स्थित भारतीय मुहम्मद फहरदीन मुबीन के पास से चेन्नई में दो लक्जरी घड़ियां (पाटेक फिलिप 5740 और ब्रेगुएट 2759) जब्त की गई थी। घड़ियों की असली कीमत 1.73 करोड़ रुपये है। पाटेक फिलिक का भारत में कोई डीलर नहीं है, जबकि भारतीय मार्केट में ब्रेगुएट का स्टॉक खत्म हो गया है।
विज्ञापन


जांच के अनुसार, हर्षा रेड्डी ने आलोकम नवीन कुमार के जरिए मुबीन से घड़ियां खरीदी थी। नवीन कुमार से 12 मार्च को पूछताछ की गई थी। नवीन ने बताया कि वह केवल मुबीन और हर्षा के बीच मध्यस्थ का काम कर रहा था। पूछताछ के बाद कस्टम ने दावा किया कि लेनदेन का भुगतान हवाला मार्ग, क्रिप्टोकरेंसी और नकद के जरिए किया गया है। हालांकि, हर्षा ने इन दावों को खारिज कर दिया था। इसी के साथ वह 27 अप्रैल को विभाग के समझ पेश होने के लिए राजी हुए हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक अप्रैल को सीमा शुल्क विभाग को हर्षा रेड्डी की जांच करने और आलोकम नवीन कुमार को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed