फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED SDPI Raids News Updates Delhi UP Karnataka 10 states Kiren Rijiju agency action based on facts and data

ED Raids: SDPI ठिकानों पर दिल्ली-UP समेत 10 राज्यों में तलाशी; केंद्रीय मंत्री रिजिजू बोले- तथ्यों पर कार्रवाई

Fri, 07 Mar 2025 05:00 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

ईडी ने पीएफआई के राजनीतिक संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत 10 राज्यों में 12 ठिकानों पर छापा मारा। एजेंसी का दावा है कि दोनों संगठनों आपस में जुड़े हुए हैं और पीएफआई राजनीतिक संगठन एसडीपीआई के जरिये अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

विज्ञापन
ED SDPI Raids News Updates Delhi UP Karnataka 10 states Kiren Rijiju agency action based on facts and data
ED - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के राजनीतिक संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत 10 राज्यों में 12 ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई जांच एजेंसी ने एसडीपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को गिरफ्तार करने के बाद की है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली में एसडीपीआई के मुख्यालय समेत दो जगहों, उत्तर प्रदेश में लखनऊ, केरल में तिरुवनंतपुरम और मलप्पुरम, आंध्र प्रदेश में नांदयाल, झारखंड में पाकुड़, महाराष्ट्र में ठाणे, कर्नाटक में बंगलूरू, तमिलनाडु में चेन्नई, पश्चिम बंगाल में कोलकाता और राजस्थान में जयपुर में छापे की कार्रवाई की गई। ईडी का दावा है कि दोनों संगठनों आपस में जुड़े हुए हैं और पीएफआई राजनीतिक संगठन एसडीपीआई के जरिये अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 में पीएफआई को गैरकानूनी संगठन करार देते हुए आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण प्रतिबंधित कर दिया था। एसडीपीआई का गठन 2009 में हुआ था और इसका मुख्यालय दिल्ली में है। यह संगठन कथित तौर पर पीएफआई का राजनीतिक मोर्चा है। यह चुनाव आयोग में एक राजनीतिक दल के रूप में भी पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजिजू ने किया ईडी की कार्रवाई का बचाव
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने एसडीपीआई के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि प्रवर्तन एजेंसियों की सभी कार्रवाई कुछ तथ्यों और आंकड़ों पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी कार्यों के खिलाफ की गई किसी भी कार्रवाई को सांप्रदायिक मुद्दे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए और न ही उसे सांप्रदायिक रंग दिया जाना चाहिए चाहे इसमें पीएफआई या कोई अन्य संगठन शामिल हो। यदि किसी ने कोई गलती की है, अपराध किया है या कानून का उल्लंघन किया है तो कार्रवाई कानून के प्रावधानों के आधार पर होती है।


यह इस पर आधारित नहीं होती कि कौन किस समुदाय से है? जांच एजेंसियां और अन्य एजेंसियां सक्रिय हैं तथा अपना काम कर रही हैं। वह दक्षिणी क्षेत्र के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) पर क्षेत्रीय समीक्षा बैठक और प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने के लिए तिरुवनंतपुरम में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed